मध्य प्रदेश
'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते' नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब वाले मामले पर CM के ऊप्स कसा तंज
भोपाल। सागर और देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आखिरकार मोहन सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है
• Oct 27, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 'बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते' नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। सागर और देवास में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आखिरकार मोहन सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दोनों जिलों के कलेक्टर और SP को हटा दिया गया है। सरकार के इस एक्शन पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा है - "बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते!"
सिंघार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सागर और देवास शराब कांड के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री जी की नींद खुली। दोनों ही जिलों के SP और कलेक्टर का तबादला करने के लिए जनता की ओर से धन्यवाद।
नेता प्रतिपक्ष ने उठाया सवाल कहा आबकारी आयुक्त पर क्यों मेहरबान है सरकार?
उमंग सिंघार यहीं नहीं रुके, उन्होंने सीधे आबकारी विभाग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा -
> "मुख्यमंत्री जी, देर आए दुरुस्त आए.. लेकिन जहरीली शराब का यह पूरा काला कारोबार आपके मित्र आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के संरक्षण में फल-फूल रहा है, उन पर कार्रवाई कब होगी?"नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त पर तो सवाल उठाया लेकिन आबकारी मंत्री पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।
सिंघार ने कहा सागर-देवास में जहरीली शराब का कहर
बता दें, सागर और देवास में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई थी। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि प्रदेश में आबकारी विभाग की मिलीभगत से नकली और जहरीली शराब का धंधा चल रहा है।
कलेक्टर-SP के तबादले को विपक्ष खानापूर्ति बता रहा है और अब सीधे आबकारी कमिश्नर दीपक सक्सेना को टारगेट कर रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
IND vs NZ: फैंस के लिए गुड न्यूज तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेल सकते हैं बुमराह-पंत BCCI लगाएगा फिटनेस पर अंतिम मुहर
NEXT ARTICLE →
IAS के बंगले में 'चंदन' की चोरी खुशबू गायब हुई तो मदहोशी से जागा पुलिस प्रशासन
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

IAS के बंगले में 'चंदन' की चोरी खुशबू गायब हुई तो मदहोशी से जागा पुलिस प्रशासन
27/10/2026
बीजेपी कोर-ग्रुप में 'बेगानी शादी में अब्दुल्ला' दीवाना जैसे बैठे रहे नेता और दिल्ली से नाम नहीं मांगने के बाद भी पांच नामों का पैनल राज्यसभा के लिए भेजा बात हजम नहीं हुई
27/10/2026
MP में कांग्रेस का मेगा प्लान एक नवंबर से 'वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान का होगा आगाज
27/10/2026