Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

IAS के बंगले में 'चंदन' की चोरी खुशबू गायब हुई तो मदहोशी से जागा पुलिस प्रशासन

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रात के अंधेरे में IAS के बंगले में तीन चोर दाखिल हुए और चंदन का पेड़ काट कर...

• Oct 27, 2026• 2 min read
IAS के बंगले में 'चंदन' की चोरी खुशबू गायब हुई तो मदहोशी से जागा पुलिस प्रशासन

📷 Cover Photo: IAS के बंगले में 'चंदन' की चोरी खुशबू गायब हुई तो मदहोशी से

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रात के अंधेरे में IAS के बंगले में तीन चोर दाखिल हुए और चंदन का पेड़ काट कर गायब हो गए। यह बंगला IAS विवेक पोरवाल का बताया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वारदात रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच हुई है। बंगले में सुरक्षा कर्मी भी मौजूद था और चंदन का पेड़ सिर्फ कटा ही नहीं गायब भी हो गया।इतना ही नहीं ये बंगला मध्यप्रदेश के डीजीपी आवास के पास बताया जा रहा है। ऐसे में रात के अंधेरे में चंदन का पेड़ काटकर ले जाने वाले आरोपियों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। दरअसल यह चोरी महज एक चंदन के पेड़ की नहीं बल्कि खुली चुनौती है भोपाल के कमिश्नर प्रणाली की। जब पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हुई थी तब जनता को ऐसे ख्वाब दिखाएं गए थे जैसे अब भोपाल में क्राइम का खात्मा हो जाएगा और राम राज जैसी स्थिति बन जाएगी लेकिन स्थिति और ज्यादा बंद से बद्तर हो चुकी है। भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद से क्राइम रेट घटने के बजाय बढ़ा है। जबकि दावा घटने का काया गया था। जिस क्षेत्र में IAS का बंगला है वो सबसे पास और सुरक्षित एरिया माना जाता है उसके बाद भी बंगले में चोरों का दाखिल होना और सफलता पूर्वक चंदन के वृक्ष को काट कर ले जाना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। गृह विभाग भी सीएम मोहन यादव के पास है ऐसे में सवाल तो बनता है कि जब IAS के बंगले ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोग किस प्रकार से सुरक्षित हो सकते हैं जिसका जवाब जिम्मेदारों को देना होगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT