Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

क्या वास्तव में चुनाव से डर रही है भाजपा आखिर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने क्यों लगाया आरोप पढ़ाए मुखबिर पर खबर

मध्यप्रदेश में सहकारिता चुनाव एक साल के लिए टालने के कैबिनेट फैसले पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस फैसले को लेकर सरकार पर तीख...

• Nov 24, 2026• 2 min read
क्या वास्तव में चुनाव से डर रही है भाजपा आखिर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने क्यों लगाया आरोप पढ़ाए मुखबिर पर खबर

📷 Cover Photo: क्या वास्तव में चुनाव से डर रही है भाजपा आखिर नेता प्रतिपक्ष

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्यप्रदेश में सहकारिता चुनाव एक साल के लिए टालने के कैबिनेट फैसले पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस फैसले को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम नहीं करना चाहती, इसलिए सहकारिता चुनाव से डर रही है।

क्या बोले उमंग सिंघार?

उमंग सिंघार ने कहा -

> "कल कैबिनेट में निर्णय हुआ कि सहकारिता चुनाव नहीं होंगे। सहकारिता चुनाव नहीं होना, किसान परेशान। किसानों की यूनिट होती है, जहां उनको लोन मिलता है, खाद-बीज के लिए पैसा मिलता है।"

उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार सहकारिता चुनाव से क्यों डर रही है?

> "क्या राजस्थान में पंचायतों के जो रिजल्ट आए, जिला परिषद के रिजल्ट आए, उससे सरकार घबराई हुई है? क्या MP में किसानों में खाद को लेकर, बिजली को लेकर, युवाओं में नौकरियों को लेकर जो नाराजगी है, क्या इस कारण सरकार डरी हुई है?"

लोकतंत्र बचाओ मुहिम का भी जिक्र

सिंघार ने राहुल गांधी की लोकतंत्र बचाओ मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि क्या सरकार उस मुहिम से भी डरी हुई है? उन्होंने कहा कि सरकार के डर की कीमत किसान क्यों भुगतें?

उन्होंने सहकारिता को किसान की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा -

> "सहकारिता चुनाव हर गांव के हर किसान की रीढ़ की हड्डी होती है, जहां से उसको लोन, खाद-बीज के लिए पैसा मिलता है। वहीं से गांव के अंदर नेतृत्व की शुरुआत होती है, नए चेहरे सामने आते हैं।"

सरकार पर बड़ा आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव एक साल बढ़ाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

CM से की ये मांग

उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से अपील की -

> "मैं मुख्यमंत्री जी से कहूंगा कि तत्काल आपको यह निर्णय वापस लेना चाहिए। सहकारिता से जुड़े जितने भी लोग हैं, चाहे उस आंदोलन से जुड़े लोग हों, चाहे किसान हों, उनके हित में आपको फैसला लेना चाहिए। मुझे उम्मीद है मुख्यमंत्री जी इस बात पर विचार करेंगे और अपने निर्णय पर पुनः विचार करेंगे।"

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT