Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संकेत के बाद सभी राज्यों के नेताओं को नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाने का निर्देश

केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर संसद का सत्र बुलाने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।भाजपा के केंद्रीय...

• Nov 24, 2026• 2 min read
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संकेत के बाद सभी राज्यों के नेताओं को नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाने का निर्देश

📷 Cover Photo: बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संकेत के बाद सभी राज्यों के नेताओ

ADVERTISEMENT
Font Size:
केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों को लेकर संसद का सत्र बुलाने की अटकलें फिर तेज हो गई हैं।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिल रहे संकेतों के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी विदेश यात्रा निरस्त कर दी है।

पार्टी के मुखबिरों के हवाले से 3 बड़ी बातें

1. नेताओं को बाहर न जाने के निर्देश
पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी राज्यों के नेताओं से कहा है कि वे नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाएं।

2. 26 नवंबर से 3 दिन का सत्र संभव
बीजेपी के मुखबिरों का मानना है कि पावस सत्र की निरंतरता में ही तीन दिनों का सत्र बुलाया जा सकता है। बता दें, संसद के पावस सत्र का अब तक औपचारिक रूप से अवसान नहीं हुआ है।

3. सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में विस्तार की संभावना
बड़े नेता एक संभावना यह भी जता रहे हैं कि सत्र से ठीक पहले मोदी कैबिनेट में विस्तार भी किया जा सकता है। शरद पवार की एनसीपी को भी कैबिनेट में शामिल करने की संभावनाएं बताई जा रही हैं।

दक्षिण के राज्यों का मतभेद दूर करने की कवायद

इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में परिसीमन के बाद सीटें घटने-बढ़ने को लेकर उपजा मतभेद दूर किए जाने की बात भी कही जा रही है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT