मध्य प्रदेश
दतिया उप चुनाव में हार की बीजेपी में 'कसक' एक नेता को फटकार तो दूसरे हुए सम्मानित
दतिया विधानसभा के उप चुनाव में बीजेपी को मिली शर्मनाक हार की कसक अब तक वरिष्ठ पदाधिकारियों की है। दरअसल यह सीट कांग्रेस की ही मानी जाती है लेकिन पूर्व...
• Nov 24, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: दतिया उप चुनाव में हार की बीजेपी में 'कसक' एक नेता को फटकार
ADVERTISEMENT
Font Size:
दतिया विधानसभा के उप चुनाव में बीजेपी को मिली शर्मनाक हार की कसक अब तक वरिष्ठ पदाधिकारियों की है। दरअसल यह सीट कांग्रेस की ही मानी जाती है लेकिन पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस सीट पर बीजेपी का वर्चस्व बढ़ाया लेकिन साल 2023 में उनके चुनाव हारने के बाद दतिया का समीकरण बदल गया। कांग्रेस नेता यहां से चुनाव जीते लेकिन बैंक से धोखाधड़ी मामले में फंसे राजेन्द्र भारती को विधायकी गंवानी पड़ी जिसके चलते वहां पर उप चुनाव हुआ। जहां भाजपा ने अप्रत्याशित फैसला कर ऐन मौके पर आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया। भाजपा ने इस सीट को फिर जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। भोपाल के एक नेता को विशेष रुप से जिम्मेदारी सौंपी गई। करीब एक महीने तक भाजपा के वो नेता दतिया में डेरा डाल कर बैठे रहे और नेताओं को बताते रहे कि चुनाव में भाजपा ही जीत दर्ज करने वाली है। भाजपा नेताओं ने तमाम कोशिश की। लेकिन चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई। हार के बाद जब समीक्षा का दौर शुरु हुआ तो उसमें भोपाल से भेजे गए नेता की कारगुजारियां सामने आने लगी। जो नेता आंखों का काजल हुआ करता था धीरे-धीरे वही नेता आंखों की किरकिरी बनने लगा। खबर है कि संगठन महामंत्री से उस पदाधिकारी ने घर जाकर खूब मिन्नतें की लेकिन चन्द्रशेखर तिवारी का दिल नहीं पसीजा। अब खबर निकल कर सामने आ रही है कि बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक के दौरान भी संगठन महामंत्री ने उस पदाधिकारी को जम कर फटकार लगाई थी। उसका एक दिन बाद ही परिणाम भी देखने को मिला जब सत्कार समिति का काम उस पदाधिकारी से छीन कर पूर्व सांसद आलोक संजर को सौंप दिया गया। जो पदाधिकारी पिछले तीन साल से सत्ता से लेकर संगठन तक अपना वर्चस्व बनाए हुए था वहीं पदाधिकारी अचानक संगठन की नजर में आ गया और उसकी करनी-कथनी सब का राज पास हो गया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना युवा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से मौत के मामले में कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री पर पही हुई कार्रवाई
NEXT ARTICLE →
एमपी में सोने के दाम स्थित पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर क्या कहता है सर्राफा मार्के
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना युवा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से मौत के मामले में कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री पर पही हुई कार्रवाई
24/11/2026
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संकेत के बाद सभी राज्यों के नेताओं को नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाने का निर्देश
24/11/2026
भोपालियों के जेब में डाका डालने की तैयारी नगर निगम ने गजानंद सिक्योरिटी फोर्स को सौंपा वसूली का काम
24/11/2026