मध्य प्रदेश
भोपालियों के जेब में डाका डालने की तैयारी नगर निगम ने गजानंद सिक्योरिटी फोर्स को सौंपा वसूली का काम
हृदेश कुमार धारवार/भोपाल नगर निगम ने शहर की कॉलोनियों में जल वितरण व्यवस्था और जलकर वसूली का काम एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दिया है। निगम के जल...
• Nov 24, 2026• 4 min read

📷 Cover Photo: भोपालियों के जेब में डाका डालने की तैयारी नगर निगम ने गजानंद
ADVERTISEMENT
Font Size:
हृदेश कुमार धारवार/भोपाल नगर निगम ने शहर की कॉलोनियों में जल वितरण व्यवस्था और जलकर वसूली का काम एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दिया है। निगम के जलकार्य विभाग की ओर से जारी एक पत्र सामने आने के बाद इस फैसले को लेकर शहर में विवाद खड़ा हो गया है।
नगर निगम के जलकार्य विभाग ने पत्र क्रमांक 198,200,201 और 202/का.यं./ज.का.वि./न.नि.भो./2026-27 दिनांक 02.11.2026 के तहत तीनों पत्र एक ही तारीख को गाजानंद सिक्योरिटी फोर्स प्रा. लि. भोपाल के नाम से जारी हुए है। पत्र में कहा गया है कि शहर की उन कॉलोनियों, संस्थानों और रहवासी समितियों से वसूली की जाएगी, जिनमें 101 से 250 तक आवास हैं और जिन्हें बल्क कनेक्शन दिया गया है अथवा दिया जाना है। पत्र में एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित कॉलोनी की प्रबंधन समिति और रहवासी समिति से संपर्क कर पानी की सप्लाई व्यवस्था के संचालन, संधारण और जलकर वसूली के लिए आवश्यक कार्यवाही करे। पत्र में निविदा क्रमांक 2026_UAD_517343_1 दिनांक 24.06.2026 और महापौर परिषद के संकल्प क्रमांक 20 दिनांक 13.10.2026 का हवाला दिया गया है।
निगम के इस आदेश के बाद भोपाल वासियों में निगम के प्रति भारी आक्रोश है। रहवासियों का कहना है कि वे अब तक नगर निगम को जलकर देते आए हैं। अब अगर कोई निजी एजेंसी का व्यक्ति घर आकर बिल मांगेगा तो वे किसे जवाब देंगे। रहवासियों को यह भी डर है कि वसूली के नाम पर दबाव बनाया जाएगा। निगम के इस फैसले पर कई सवाल भी उठ रहे हैं। जलकर एक वैधानिक शुल्क है। इसकी वसूली का अधिकार निगम के अधिकृत अधिकारी को होता है। ऐसे में एक सिक्योरिटी एजेंसी को वसूली का अधिकार किस नियम के तहत दिया गया, यह स्पष्ट नहीं है। आखिर निजीकरण किस एक्ट के तहत किया जा रहा है। यदि नियम नहीं है तो क्या परिषद ने शासन के पास कोई प्रस्ताव भेजा है। यदि नहीं तो एजेंसी का चयन किस नियम के तहत किया गया है।
जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
निगम के इस फैसले का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। सीधे शब्दों के यह कहा जा सकता है कि नगर निगम ने जनता की जेब पर डाका डालने की पूरी तैयारी कर ली है। क्यों कि यह पूरा मामला जनता की जेब से जुड़ा है। एजेंसी खुद वसूली करेगी और यदि एजेंसी ने नगर निगम को भुगतान नहीं किया तो इस जोखिम और नुकसान के लिए जवाबदार कौन होगा? यानी अंत में बोझ जनता पर ही पड़ेगा। लोगों को इस बात की आशंका है कि कमीशन और सर्विस चार्ज के नाम पर जलकर का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर किसी कॉलोनी में पानी नहीं आया, गंदा पानी आया या गलत बिल बना तो शिकायत निगम सुनेगा या एजेंसी, यह भी स्पष्ट नहीं है।
चयन के नियम प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में
एजेंसी के चयन में नगर निगम की चयन प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है। आखिर नगर निगम ने किस नियम के तहत निजी एजेंसी का चयन किया है ? निजी एजेंसी का चयन किस एक्ट के तहत हुआ है। क्या निगम परिषद ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है? एजेंसी के चयन को लेकर इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब आना अभी बाकी है। निगम को टेंडर की पूरी फाइल, महापौर परिषद के संकल्प की प्रति और एजेंसी के साथ हुए अनुबंध की प्रति भी सार्वजनिक करनी चाहिए । दूसरा सवाल चयन प्रक्रिया को लेकर है। टेंडर में कितनी एजेंसियों ने भाग लिया, उनकी बोली क्या थी और चयन किस आधार पर हुआ, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। एजेंसी के चयन को लेकर पत्र में महापौर परिषद के संकल्प का भी उल्लेख किया गया है।
ऐसे समझें, कैसे होगी वसूली
नगर निगम ने 101 से 250 आवास वाली कॉलोनियों में वसूली के लिए एजेंसी तय की है। उदाहरण के लिए यदि एजेंसी एक घर से 700 रुपए महीना लेती है और शहर में 1 लाख घर भी हुए तो लगभग 7 करोड़ रुपए प्रति माह की वसूली होगी, जो साल में 84 करोड़ रुपए प्रति वर्ष होगी। यदि कंपनी ने यह राशि निगम में जमा नहीं की तो रहवासियों पर इसका अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भोपाल में BJP का बड़ा मंथन सेवादूत अभियान को लेकर प्रदेश टोली की बैठक बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल ने दिया - घर-घर पहुंचने का टास्क
NEXT ARTICLE →
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संकेत के बाद सभी राज्यों के नेताओं को नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाने का निर्देश
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

दतिया उप चुनाव में हार की बीजेपी में 'कसक' एक नेता को फटकार तो दूसरे हुए सम्मानित
24/11/2026
मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना युवा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से मौत के मामले में कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री पर पही हुई कार्रवाई
24/11/2026
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के संकेत के बाद सभी राज्यों के नेताओं को नवंबर के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर न जाने का निर्देश
24/11/2026