Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना युवा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से मौत के मामले में कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री पर पही हुई कार्रवाई

भोपाल। भोपाल के  डीबी सिटी मॉल के सामने करंट लगने से युवा नेता और एडवोकेट दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी का...

• Nov 24, 2026• 2 min read
मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना युवा नेता दिव्यऋषि की करंट लगने से मौत के मामले में कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री पर पही हुई कार्रवाई

📷 Cover Photo: मुख्यमंत्री के निर्देश की अवहेलना युवा नेता दिव्यऋषि की करंट

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। भोपाल के  डीबी सिटी मॉल के सामने करंट लगने से युवा नेता और एडवोकेट दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। निगम में चर्चा है कि जिन अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने खुद कार्रवाई के निर्देश दिए थे, वे छुट्टी बिताने के बाद फिर से ऑफिस ज्वाइन कर यथावत काम संभाल रहे हैं। दिव्यऋषि भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और पेशे से एडवोकेट थे। 27 सितंबर की रात वे परिवार के साथ डीबी सिटी मॉल जा रहे थे। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में बीच सड़क पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में उतरे करंट ने उनकी जान ले ली। जांच में सामने आया कि पोल में करीब पांच दिन से करंट दौड़ रहा था, लेकिन निगम ने उसे ठीक नहीं किया। इसी लापरवाही की वजह से उनकी मौत हो गई थी। 

घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मृतक दिव्यऋषि के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद कलेक्टर ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई। समिति की रिपोर्ट में लापरवाही सामने आई, जिसके बाद सहायक यंत्री सुमित सिंह को निलंबित किया गया और कार्यपालन यंत्री आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद भी अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

जिसको लेकर अब निगम में यह चर्चा  है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अधिकारी छुट्टी के बाद फिर ऑफिस लौट आए। परिजनों और वकीलों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री के निर्देश की ही निगम में अवहेलना हो रही है, तो आम आदमी को न्याय कैसे मिलेगा। वकीलों ने अधिकारियों के नाम एफआईआर में जोड़ने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT