Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मोहन सरकार कल लेगी फिर लेगी 4000 करोड़ का कर्ज 9 महीने में 45 हजार करोड़ ले चुकी है सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज लेने जा रही है

• Nov 2, 2026• 1 min read
मोहन सरकार कल लेगी फिर लेगी 4000 करोड़ का कर्ज 9 महीने में 45 हजार करोड़ ले चुकी है सरकार

📷 Cover Photo: मोहन सरकार कल लेगी फिर लेगी 4000 करोड़ का कर्ज 9 महीने में 4

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से बड़ा कर्ज लेने जा रही है। 3 नवंबर को सरकार 4 हजार करोड़ रुपए का नया लोन लेगी।

यह कर्ज एक साथ नहीं, बल्कि तीन किस्तों में लिया जाएगा। इसमें एक-एक हजार करोड़ की दो किस्त और एक दो हजार करोड़ की किस्त शामिल है।

इस वित्त वर्ष में अब तक 44,980 करोड़ का कर्ज

वित्त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में सरकार अब तक करीब 44,980 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। वहीं, इस दौरान 14,073 करोड़ रुपए ब्याज के रूप में चुकाए भी गए हैं।

कितना कर्ज ले सकती है सरकार?
वित्त विभाग के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की वार्षिक उधारी सीमा करीब 87 हजार करोड़ रुपए तय है। इसमें से पहले 9 महीनों के लिए 58,274 करोड़ रुपए की बाजार ऋण सीमा स्वीकृत की गई है।

3 नवंबर को लिया जाने वाला 4 हजार करोड़ का यह नया कर्ज इसी स्वीकृत सीमा के भीतर होगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT