मध्य प्रदेश
दीपावली पर एक क्लिक और अकाउंट खाली! भोपाल पुलिस ने जारी किया खतरनाक अलर्ट पढ़ें पूरी खबर मुखबिर पर
भोपाल। दीपावली पर आप भी बंपर ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो जरा संभल जाइए! क्योंकि आपकी इस खुशी पर साइबर ठगों की नजर है
• Nov 1, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: दीपावली पर एक क्लिक और अकाउंट खाली! भोपाल पुलिस ने जारी किया
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। दीपावली पर आप भी बंपर ऑफर का इंतजार कर रहे हैं तो जरा संभल जाइए! क्योंकि आपकी इस खुशी पर साइबर ठगों की नजर है। त्योहार आते ही साइबर अपराधी एक्टिव हो गए हैं और Amazon-Flipkart जैसे बड़े ब्रांड के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों के खाते खाली कर रहे हैं।
भोपाल पुलिस ने इसको लेकर सबसे खतरनाक अलर्ट जारी किया है। पुलिस का साफ कहना है - WhatsApp, Facebook, Instagram पर अगर 'Diwali Bumper Offer' का कोई अनजान लिंक आया है तो उसे खोलने की गलती भी मत करना!
कैसे फंसाते हैं ठग?
ठग आपको मैसेज भेजेंगे - 'आप जीत गए हैं 50 हजार का गिफ्ट', 'iPhone सिर्फ 999 में'। जैसे ही आपने लिंक पर क्लिक किया, आपके फोन का सारा डेटा, बैंक डिटेल ठगों के पास। और 5 मिनट में आपका अकाउंट खाली!
भोपाल पुलिस की अपील ने उड़ाए होश:
पुलिस ने कहा है कि असली साइट का लिंक हमेशा HTTPS से शुरू होता है। किसी भी ऑफर को तब तक सच न मानें जब तक वो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर न दिखे। फर्जी ऐप डाउनलोड करने से बचें।
तो याद रखें -
1. अनजान लिंक पर नो क्लिक!
2. शॉपिंग सिर्फ असली Amazon, Flipkart ऐप से।
3. लालच में आकर OTP किसी को न दें।
आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी पूरी दिवाली काली कर सकती है! सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर अपनी भाभी से मारपीट का आरोप थाने पहुंचा मामला
1/11/2026
मोहन यादव सरकार पर चार बड़े घोटालों के आरोप लगाने के बाद पीछे हटी कांग्रेस अब लोकतंत्र बचाने की दे रही दुहाई
1/11/2026
मोहन राज में मौत का ट्रेलर सिरप ने छिंदवाड़ा में 25 बच्चे निगले पानी ने इंदौर में 22 शराब ने सागर में 36 और कुपोषण ने बालाघाट में 32 मासूमों की जान ली
1/11/2026