Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर अपनी भाभी से मारपीट का आरोप थाने पहुंचा मामला

भोपाल हृदेश कुमार धारवार।भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद से प्रदेश भर से विवादित जिला अध्यक्षों की खबर सामने आ रही है

• Nov 1, 2026• 2 min read
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर अपनी भाभी से मारपीट का आरोप थाने पहुंचा मामला

📷 Cover Photo: भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर अपनी भाभी से मारपीट का आर

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल हृदेश कुमार धारवार।भाजयुमो जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद से प्रदेश भर से विवादित जिला अध्यक्षों की खबर सामने आ रही है। ताज़ा मामला बालाघाट के नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन गांधी का है जिन्होने जिला अध्यक्ष  बनते ही अपनी भाभी के साथ मारपीट कर दी। बताया जाता है कि अमन गांधी शराब के नशे में थे और भाई और भाभी के साथ झगड़ा करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि भाभी को डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलानी पड़ी। इतना ही नहीं भाभी ने अपने देवर के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने मारपीट के साथ धमकाने का भी आरोप लगाया है। भाजयुमो का मतलब भारतीय जनता युवा मोर्चा है, लेकिन बालाघाट में इसका मतलब भारतीय जनता मारपीट मोर्चा निकल रहा है। रात में शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से मारपीट, यही है भाजपा का नया युवा मॉडल?शिकायत में साफ लिखा है कि अमन गांधी और उसके ससुर ने मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सोचिए, जिस व्यक्ति को जिले के लाखों युवाओं का नेतृत्व करना है, उसका अपने घर की महिला के प्रति यही चरित्र है, तो बाहर वो युवाओं को क्या संस्कार देगा? भाजपा अध्यक्ष बनते ही अगर पहला काम भाभी को पीटना है, तो आगे संगठन का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। ये घटना कोई अकेली नहीं है, ये भाजपा की उस पूरी संस्कृति का नमूना है जहां पद मिलते ही अहंकार और दबंगई सिर चढ़कर बोलने लगती है। अमन गांधी के साथ भी यही हुआ। अब सवाल ये है कि क्या भाजपा संगठन इस पर कार्रवाई करेगा, या हमेशा की तरह बेटी की शिकायत को दबाकर आरोपी को ही बचाएगा? क्योंकि भाजपा में तो यही चाल है, यही चरित्र है और यही असली चेहरा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT