खेल
कुलदीप यादव की 200 विकेटों की खुशी पर शुभमन और रोहित शर्मा ने फेरा पानी
भारत ने सीरीज जीत ली, शुभमन गिल ने रन बनाए, रोहित शर्मा ने रन बनाए और दर्शक खुश होकर घर चले गए। क्रिकेट में अब अक्सर कहानी इतनी ही रह जाती है

📷 Cover Photo: कुलदीप यादव की 200 विकेटों की खुशी पर शुभमन और रोहित शर्मा न
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारत ने सीरीज जीत ली, शुभमन गिल ने रन बनाए, रोहित शर्मा ने रन बनाए और दर्शक खुश होकर घर चले गए। क्रिकेट में अब अक्सर कहानी इतनी ही रह जाती है । शतक लगाया तो सुर्खियां, कुछ छक्के लगाए तो चर्चा और गेंदबाज ने अपना काम कर दिया तो शायद खबर के नीचे एक छोटा सा पैराग्राफ ।
लेकिन इसी बीच कुलदीप यादव ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर दिए।एक भारतीय लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर के लिए यह उपलब्धि अपने आप में बहुत बड़ी है, लेकिन असली बात सिर्फ 200 विकेट नहीं है। कुलदीप के वनडे डेब्यू के बाद से अब तक उनसे ज्यादा विकेट किसी गेंदबाज ने नहीं लिए हैं । वह भी ऐसे दौर में, जब वनडे क्रिकेट पहले की तुलना में काफी कम खेला जा रहा है ।
और कुलदीप ने यह उपलब्धि सिर्फ भारत की मददगार टर्निंग पिचों पर नहीं बनाई, एशिया के बाहर उनके आंकड़े देखिए । 68 विकेट, औसत 23.7, स्ट्राइक रेट 29.6 और इकॉनमी 4.8। ये आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ परिस्थितियों के सहारे विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं हैं ।
दक्षिण अफ्रीका में उनका रिकॉर्ड तो और भी दिलचस्प है, 8 मैचों में 18 विकेट, औसत 15.94 और स्ट्राइक रेट 20.5। 2027 का वर्ल्ड कप वहीं होना है और कुलदीप ने पहले ही साबित कर दिया है कि वहां की परिस्थितियां उन्हें परेशान करने के बजाय उनके पक्ष में जा सकती हैं।इंग्लैंड में इस साल उनका एक भी मैच नहीं खेलना भी सवाल खड़ा करता है, खासकर तब, जब वहां उनके पहले ही मैच में उन्होंने 6/25 जैसी शानदार गेंदबाजी की थी, जो आज भी उनका सर्वश्रेष्ठ ODI प्रदर्शन है।पिछले 12 महीनों में कुलदीप ने 10 वनडे में 19 विकेट लिए । इसी दौरान बाकी भारतीय स्पिनरों ने मिलकर 21 विकेट लिए। इस सीरीज में भी, ऐसी पिचों पर जहां 350 का स्कोर सामान्य लग रहा था, कुलदीप उन गेंदबाजों में दिखाई दिए जिनके पास बल्लेबाज को आउट करने की स्पष्ट योजना थी । यही कुलदीप की खासियत है, वह सिर्फ गेंद को घुमाने वाला स्पिनर नहीं है। उसकी असली ताकत नियंत्रण, गति में बदलाव, फ्लाइट और बल्लेबाज को लगातार असहज स्थिति में रखने की क्षमता है। उसकी गेंद कई बार उस जगह गिरती है जहां बल्लेबाज को समझ ही नहीं आता कि आगे बढ़ना है या पीछे हटना।हम अक्सर कवर ड्राइव और छक्के देखकर उत्साहित हो जाते हैं, होना भी चाहिए । लेकिन कभी-कभी उस गेंदबाज को भी देखना चाहिए जो अपने रन-अप पर खड़ा होता है, अपनी सहज सी लय में आता है और ऐसी गेंद डाल देता है जिसका जवाब बल्लेबाज के पास नहीं होता ।
कुलदीप यादव ने सिर्फ 200 विकेट पूरे नहीं किए हैं, उन्होंने यह साबित किया है कि रिस्ट स्पिनर होने के बावजूद वह अलग-अलग परिस्थितियों में लंबे समय तक प्रभाव छोड़ सकते हैं।बल्लेबाजों को तालियां मिलती हैं, गेंदबाजों को अक्सर सिर्फ उनके ओवर मिलते हैं । लेकिन कुलदीप यादव को अब सिर्फ विकेटों के आंकड़े के तौर पर नहीं, भारतीय क्रिकेट के एक बेहद खास मैच-विनर के तौर पर देखना चाहिए ।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'भाजपा इतनी कमजोर हो गई अथवा कांग्रेस इतनी मजबूत' कि अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 200 सीटों के जीतने का दावा कर दिया
NEXT ARTICLE →
भोपाल दौरे पर अमित शाह ने देर रात तक वरिष्ठ नेताओं की लगाई क्लाश डिनर टेबल में रहा सन्नाटे का माहौल राहुल गांधी के लिए बना 'काउंटर' प्लान
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

आयरलैंड ने रचा इतिहास भारत को एक रन से हराकर 2-0 से जीती सीरीज़
28/6/2026
बेलफास्ट में आयरलैंड ने रचा इतिहास वर्ल्ड चैंपियन भारत को 34 रन से हराया टीम इंडिया की बैटिंग तास के पत्तों की तरह ढही
26/6/2026
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख शॉक्ड हुए गावस्कर-हरभजन कहा- 'ये स्लॉगर नहीं परफेक्ट सिक्स हिटर है'
30/5/2026