मध्य प्रदेश
भोपाल दौरे पर अमित शाह ने देर रात तक वरिष्ठ नेताओं की लगाई क्लाश डिनर टेबल में रहा सन्नाटे का माहौल राहुल गांधी के लिए बना 'काउंटर' प्लान
अपनी-अपनी डफली और अपने-अपने राग अलापने वाले भाजपा नेताओं के लिए शुक्रवार की रात काफी भारी रही। दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात भोपाल ...
• Oct 3, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भोपाल दौरे पर अमित शाह ने देर रात तक वरिष्ठ नेताओं की लगाई क
ADVERTISEMENT
Font Size:
अपनी-अपनी डफली और अपने-अपने राग अलापने वाले भाजपा नेताओं के लिए शुक्रवार की रात काफी भारी रही। दरअसल केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात भोपाल दौरे पर पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। जिस होटल में अमित शाह के रुकने की व्यवस्था हुई थी उसी होटल में डिनर के समय पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बैठे थे। सीएम मोहन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा पार्टी के चुनिंदा नेताओं को शामिल किया गया था। इस बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री के साथ बैठे नेता अपनी-अपनी कामयाबी का राग अलाप रहे थे। लेकिन जैसे ही अमित शाह ने एक-एक कर पार्टी के नेताओं की पोल खोलनी शुरु की तो डिनर की टेबल पर सन्नाटा पसर गया। टेबल पर लगे लजीज व्यंजनों का नेताओं को स्वाद भी नहीं मिल रहा था। अमित शाह ने जैसे ही बोलना शुरु किया तो सारे नेता एक दूसरे का मुंह ही ताकते रह गए। ऐसा लग रहा था कि जैसे सारे नेता आंखों के माध्यम से एक दूसरे से सवाल कर रहे हों कि यह बात दिल्ली तक कैसे पहुंची। अमित शाह ने डिनर के दौरान कुछ ऐसे सवाल भी किए जिसकी भाजपा नेताओं को उम्मीद ही नहीं थी। डिनर टेबल पर जब सवाल-जवाब का दौर खत्म हुआ तो फिर अमित शाह ने पार्टी की योजनाओं पर बात करना शुरु किया। एमपी में बीजेपी को आगे कैसे काम करना है और एक बार फिर सत्ता के शिखर पर कैसे पहुंचना है इन विषयों पर भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बात की। बैठक के दौरान राहुल गांधी के एमपी में हो रहे दौरों पर भी चर्चा हुई जिसके लिए अलग से काउंटर प्लान तैयार करने के लिए कहा गया। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी के लिए कुछ विशेष नेताओं की टीम बनाएं जो आक्रामक शैली में जवाब देने में माहिर हों।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'भाजपा इतनी कमजोर हो गई अथवा कांग्रेस इतनी मजबूत' कि अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 200 सीटों के जीतने का दावा कर दिया
2/10/2026
भाजपा में छिड़े 'गृह युद्ध' पर कैसे लगाम कसेंगे विप्लव और चन्द्रशेखर तिवारी परिस्थिति विकट लेकिन उपाय जरुरी
2/10/2026
घोषणाओं तक सीमित रही 'गोकुल ग्राम' की योजना सीएम मोहन यादव के सपने पर अधिकारियों ने फेरा पानी
2/10/2026