मध्य प्रदेश
विप्लव ने दिखाए तेवर 'अपेक्षित' नेताओं से अधिक संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों पर जताई नाराजगी
भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है उसमें संस्कार और डिसिप्लिन को ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। लेकिन वर्तमान में कई बार पदाधिकारियों के द्व...
• Oct 3, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: विप्लव ने दिखाए तेवर 'अपेक्षित' नेताओं से अधिक संख्या में पह
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है उसमें संस्कार और डिसिप्लिन को ही सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। लेकिन वर्तमान में कई बार पदाधिकारियों के द्वारा डिसिप्लिन को तोड़ते की खबरें आई हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी और संगठन महामंत्री दोनों बदल चुके हैं। दोनों ही नेता अलग-अलग तासीर वाले नेता हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी का डिसिप्लिन तोड़ना दोनों पदाधिकारियों को मंहगा पड़ गया। मामला गुरुवार का है जब भाजपा कार्यालय में संभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी विप्लव देव,संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेरवार कर रहे थे। भाजपा की खूबी है कि उसके कार्यक्रम और बैठकों में जो अपेक्षित है वहीं शामिल हो सकता है बांकी कार्यकर्ताओं को बाहर इंतजार करने के लिए बोल दिया जाता है। लेकिन गुरुवार की बैठक में ऐसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था। अपेक्षित पदाधिकारियों के बीच पूरी बैठक में दो ऐसे पदाधिकारी मौजूद थे जो जिनको बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था उसके बाद भी दोनों पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे। बैठक अच्छे तरीके से हुई और जब बैठक खत्म हो गई तो प्रदेश प्रभारी विप्लव देव के अंदर छिपा गुस्सा बाहर आ गया। बैठक समाप्त होते ही प्रदेश प्रभारी ने कहा कि जिनको कक्ष के बाहर होना चाहिए था वो कक्ष के अंदर थे। इस बात को लेकर एक सीनियर पदाधिकारी को जम कर ख़री खोंटी भी सुनाई गई। हांलांकि मामला इतना गंभीर नहीं था लेकिन इसके माध्यम से प्रदेश प्रभारी ने यह बताने का प्रयास किया है कि पार्टी में डीसिप्लिन सर्वोपरि है। भाजपा जिसके लिए जानी जाती है वो सर्वश्रेष्ठ है। उम्मीद है कि प्रदेश प्रभारी द्वारा दी गई नसीहत का पार्टी के पदाधिकारी पालन करेंगे और ऐसा काम नहीं करेंगे जो उन्हें नहीं करना चाहिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भोपाल दौरे पर अमित शाह ने देर रात तक वरिष्ठ नेताओं की लगाई क्लाश डिनर टेबल में रहा सन्नाटे का माहौल राहुल गांधी के लिए बना 'काउंटर' प्लान
3/10/2026
'भाजपा इतनी कमजोर हो गई अथवा कांग्रेस इतनी मजबूत' कि अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 200 सीटों के जीतने का दावा कर दिया
2/10/2026
भाजपा में छिड़े 'गृह युद्ध' पर कैसे लगाम कसेंगे विप्लव और चन्द्रशेखर तिवारी परिस्थिति विकट लेकिन उपाय जरुरी
2/10/2026