Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मऊगंज की 70 वर्षीय महिला ने IPS पर लगाए गंभीर आरोप 23 जगह शिकायती पत्र भेज गुप्त जांच का किया अनुरोध

मऊगंज की 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका कुसुम द्विवेदी ने 2014 बैच के IPS अफसर अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ राष्ट्रपति से लेकर DGP तक 23 उच्च कार्यालयों...

• Oct 3, 2026• 2 min read
मऊगंज की 70 वर्षीय महिला ने IPS पर लगाए गंभीर आरोप 23 जगह शिकायती पत्र भेज गुप्त जांच का किया अनुरोध

📷 Cover Photo: मऊगंज की 70 वर्षीय महिला ने IPS पर लगाए गंभीर आरोप 23 जगह शि

ADVERTISEMENT
Font Size:
मऊगंज की 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका कुसुम द्विवेदी ने 2014 बैच के IPS अफसर अभिजीत कुमार रंजन के खिलाफ राष्ट्रपति से लेकर DGP तक 23 उच्च कार्यालयों में शिकायत भेजी है। शिकायत 1 अक्टूबर 2026 को भेजी गई है।

आवेदिका ने खुद को मैहर जिले के अमरपाटन में SDOP के पद पर पदस्थ अधिकारी ख्याति मिश्रा की नानी बताया है।

शिकायत में क्या आरोप हैं? - आवेदिका के कथनानुसार
शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि IPS अधिकारी अभिजीत कुमार रंजन, जो वर्तमान में PTRI जहांगीराबाद भोपाल में अटैच हैं, द्वारा उनकी नातिन को 24 घंटे डिजिटल माध्यम से निगरानी में रखा जा रहा है। जिसके कारण वे स्वतंत्र रूप से शासकीय कार्य नहीं कर पा रही हैं और परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

गोपनीय जांच की मांग
आवेदिका ने दोनों अधिकारियों के मोबाइल, CDR, लोकेशन और डिजिटल डिवाइस की राज्य साइबर सेल / CID / CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी से गोपनीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही IPS अधिकारी के विरुद्ध अखिल भारतीय सेवा आचरण नियम 1968 और अनुशासन नियम 1969 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

यह शिकायत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह सचिव, UPSC, CBI निदेशक, DGP, महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग सहित 23 कार्यालयों को भेजी गई है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT