Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

संजय नगायच ने फिर पिटवाई बीजेपी की 'भद्द' रीवा के टोल नाके में किया विवाद कहा 'तू मुझको नहीं जानता' टोल कर्मी ने कहा 'शराब पीके' आया है

ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश वेयर हाउस के चेयरमैन संजय नारायच ने बीजेपी की 'भद्द' पटवाने की 'सुपाड़ी' ले ली है। आए दिन उनके कारनामे सामने आते रहते हैं

• Nov 17, 2026• 2 min read
संजय नगायच ने फिर पिटवाई बीजेपी की 'भद्द' रीवा के टोल नाके में किया विवाद कहा 'तू मुझको नहीं जानता' टोल कर्मी ने कहा 'शराब पीके' आया है

📷 Cover Photo: संजय नगायच ने फिर पिटवाई बीजेपी की 'भद्द' रीवा के टोल नाके म

ADVERTISEMENT
Font Size:
ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश वेयर हाउस के चेयरमैन संजय नारायच ने बीजेपी की 'भद्द' पटवाने की 'सुपाड़ी' ले ली है। आए दिन उनके कारनामे सामने आते रहते हैं। अब नया मामला सामने आया है रीवा में जहां उनकी गाड़ी रोक दी जाती है, लेकिन इस बार मामला उल्टा पड़ गया। बस फिर क्या था, रात का टोल नाका ही सियासी 'गुंडागर्जी' का मंच बन गया। यहां से शुरु हुई पहचान की सियासत कब तू-तू- मैं-मैं में तब्दील हो गई पता ही नहीं चला। वीडियो वायरल हुआ तो कहानी सामने आई। 

क्या है वीडियो की सच्चाई आखिर क्या हुआ टोल में?

वायरल वीडियो में चेयरमैन संजय नगायच टोलकर्मी से कहते सुनाई दे रहे हैं -

> "कॉर्पोरेशन चेयरमैन को नहीं जानता?"

इस पर टोलकर्मी भी कम नहीं, उसने साफ कह दिया - "नहीं जानता।"

चेयरमैन ने फिर पूछा - "कौन है? तेरा नाम क्या है?"

जवाब आया - "मेरा राहुल..."

नगायच शायद भूल गए थे कि वो रीवा में हैं!

कहा जाता है कि कुर्सी की पहचान उसके नेमप्लेट से होती है, लेकिन टोल पर तो नेमप्लेट भी काम नहीं आया। चेयरमैन साहब को लगा होगा कि पद का नाम सुनते ही बैरियर उठ जाएगा, पर टोलकर्मी को तो नियम की किताब ज्यादा भारी लगी।

टोल पर खड़े लोगों के लिए यह नजारा किसी लाइव शो से कम नहीं था। एक तरफ पद की गरिमा, दूसरी तरफ ड्यूटी की जिद। इसी भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल टोल नाके पर पेमेंट करके गुजरते हैं। किसी दिखावे में नहीं पड़ते कोई शो बाजी नहीं करते और उसी पार्टी के नेता संजय नगायच जिस प्रकार से पद मिलने के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिले में पार्टी का नाम रौशन किया है वो कमाल का है। लेकिन इस बार संजय नगायच को शायद अंदाजा नहीं था कि वो रीवा की धरती पर हैं जहां सिर्फ रीवा के लोगों को ही पहचाना जाता है। बाहर वाले को उसकी नेतागीरी समझा दी जाती है। नगायच के इन कारनामों को देख कर शायद भाजपा का नेतृत्व भी यह सोचने पर मजबूर हो रहा होगा कि हमने किसको चेयरमैन बना दिया।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT