Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस की इतनी दयनीय स्थिति नहीं हुई है कि रामेश्वर शर्मा के बयान पर प्रतिकृया व्यक्त करनी पड़े कहां 'राम-राम कहां टें-टें' पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने अजीबो गरीब प्रतिकृया व्यक्त कर बीजेपी विधायक को हल्का साबित करने...

• Nov 17, 2026• 2 min read
कांग्रेस की इतनी दयनीय स्थिति नहीं हुई है कि रामेश्वर शर्मा के बयान पर प्रतिकृया व्यक्त करनी पड़े कहां 'राम-राम कहां टें-टें' पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर

📷 Cover Photo: कांग्रेस की इतनी दयनीय स्थिति नहीं हुई है कि रामेश्वर शर्मा

ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने अजीबो गरीब प्रतिकृया व्यक्त कर बीजेपी विधायक को हल्का साबित करने का प्रयास किया है। दरअसल मुकेश नायक ने कांग्रेस की तरफ से शुरु हो रहे अभियानों पर जानकारी देने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुकेश नायक से सवाल पूछा गया था कि राहुल गांधी एमपी दौरे पर आते हैं तो कांग्रेस के नेताओं को बूढ़ा और लंगड़ा घोड़ा कहते हैं। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी लेकिन मुकेश नायक ने उन पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की अभी इतनी भी दयनीय स्थिति नहीं हुई है कि रामेश्वर शर्मा पर प्रतिकृया देनी पड़े कहां राम-राम कहां टें-टें। मुकेश नायक ने अपने बयान के माध्यम से रामेश्वर शर्मा पर बड़ा कटाक्ष कर यह बताने का प्रयास किया है कि अभी वो कांग्रेस की नजर में इतने बड़े नेता नहीं हैं कि अब उनके बयान पर कांग्रेस को सफाई देनी पड़े। गौरतलब है कि रामेश्वर शर्मा भाजपा के वरिष्ठ विधायकों में से एक हैं और वो कांग्रेस पर कटाक्ष करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसी स्थिति में जैसे ही कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष को मौका मिला तो उन्होंने भी रामेश्वर शर्मा को उनके कद का अहसास कराने की कोशिश की है। इस बात में कोई सक नहीं कि रामेश्वर शर्मा प्रत्येक मुद्दे पर बयान देने और कांग्रेस की चुटकी लेने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन मुकेश नायक भी पूर्व मंत्री रह चुके हैं। और खुद को रामेश्वर शर्मा से कम नहीं समझते। यही कारण है कि जैसे ही उनका नाम आया तो कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने यह बताने का प्रयास किया कि रामेश्वर शर्मा किस स्तर के नेता हैं और उनके बारे में कांग्रेस क्या सोचती है। इससे पहले रामेश्वर शर्मा पर कांग्रेस की तरफ से उस वक्त भी आरोप लगाए गए थे जब बीजेपी की ओर से कांग्रेस कार्यालय के घेराव का प्रयास किया गया था। जिसमें विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कुछ इशारे करते नजर आए थे जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ता कुछ हरकत करें और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर सके।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT