मध्य प्रदेश
शादीशुदा महिला मित्र से मिलने गया था युवक पांचवीं मंजिल से गिरा इलाज जारी
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की सिटी विस्तार कॉलोनी में रविवार तड़के करीब 5 बजे एक युवक 5वीं मंजिल से नीचे गिर गया
• Nov 16, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: शादीशुदा महिला मित्र से मिलने गया था युवक पांचवीं मंजिल से ग
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की सिटी विस्तार कॉलोनी में रविवार तड़के करीब 5 बजे एक युवक 5वीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मुखबिर को मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी शादीशुदा दोस्त से मिलने के लिए उसके घर गया था। इसी दौरान युवती के ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। बताया जाता है कि उनसे बचने के लिए युवक बिल्डिंग के पिछले हिस्से से उतरने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और वो 5वीं मंजिल सीधे नीचे गिर गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। कोलार थाना टीआई संजय सोनी ने बताया कि घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जबरन पकड़कर 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक ने पकड़े जाने पर बचने के लिए खुद ही 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। किसी ने उसे फेंका नहीं था। टीआई ने बताया कि दोनों बयानों की जांच की जा रही है। बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। युवती उसके ससुराल पक्ष के लोगों और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
राज्यसभा जाने से रोकने के लिए जयभान सिंह पवैया को सात महीने के लिए बनाया गया था 'वित्त आयोग का अध्यक्ष' पिछले महीने फिर बढ़ा कार्यकाल
NEXT ARTICLE →
MP में सोने का रेट हाई 1.37 लाख पहुंची कीमत शादी वाले घरों में टेंशन का माहौल
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

राज्यसभा जाने से रोकने के लिए जयभान सिंह पवैया को सात महीने के लिए बनाया गया था 'वित्त आयोग का अध्यक्ष' पिछले महीने फिर बढ़ा कार्यकाल
16/11/2026
वेतन कटने से भड़के शिक्षक बोले-नेटवर्क की सजा हम क्यों भुगतें MP में ई-अटेंडेंस को लेकर मचा बवाल
16/11/2026
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरेगी गाज! सरकार ने हटाने का लिया फैसला साल 2027 तक होगी नियमित भर्ती
16/11/2026