मध्य प्रदेश
राज्यसभा जाने से रोकने के लिए जयभान सिंह पवैया को सात महीने के लिए बनाया गया था 'वित्त आयोग का अध्यक्ष' पिछले महीने फिर बढ़ा कार्यकाल
मध्य प्रदेश भाजपा की राजनीति एक अलग ही ट्रैक पर चल रही है। करीब सात महीने पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया की नियुक्ति वित्त आयोग के अध्यक्ष...
• Nov 16, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: राज्यसभा जाने से रोकने के लिए जयभान सिंह पवैया को सात महीने
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा की राजनीति एक अलग ही ट्रैक पर चल रही है। करीब सात महीने पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया की नियुक्ति वित्त आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हुई थी। यह नियुक्ति महज सात महीने 11 दिन के लिए हुई थी। अब सवाल इस बात का उठ रहा है कि यह नियुक्ति पवैया को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए हुई थी अथवा इसका कोई और कारण था। फिलहाल तो पहला कारण यही दिख रहा है कि यह नियुक्ति कर सरकार और संगठन ने राज्यसभा के एक मजबूत दावेदार को कम करने के लिए की थी। क्योंकि पवैया भाजपा के बड़े नेता हैं और पार्टी ने लंबे समय से उन्हें घर पर बैठा रखा था लेकिन ज्यादा समय तक उन्हें घर बैठाने का मतलब है एक नेता की राजनीति को खत्म करना और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को रोकना। राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही थीं। जिसमें एक कांग्रेस खेमे की थी और दो सीटें भाजपा खेमे की। ऐसी स्थिति में पवैया एक मजबूत दावेदार थे। अगर जयभान सिंह पवैया को राज्यसभा भेजा जाता तो रजनीश अग्रवाल के हाथ खाली रहते। क्योंकि तरुण चुग को दिल्ली से फायनल किया गया था। ऐसी स्थिति में रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा भेजने के लिए एमपी बीजेपी ने पवैया को वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर रास्ते के कांटे को साफ कर दिया। पवैया की इस नियुक्ति पर सवाल इस लिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि 20 मार्च 2026 को उन्हें वित्त आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया 31 अक्टूबर 2026 को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। कुल मिला कर 7 महीने 11 दिन उनका कार्यकाल रहा। हांलांकि कार्यकाल समाप्त होते ही 26 अक्टूबर 2026 को सरकार ने पिछले दरवाजे से उनका कार्यकाल बढ़ा दिया जो अब 31 अक्टूबर 2027 तक उनका अगला कार्यकाल रहेगा। जिस प्रकार से पवैया की नियुक्ति हुई इससे साफ नजर आ रहा है कि उनको राज्यसभा जाने से रोकने और दूसरे नेता को राज्यसभा भेजने के लिए यहां एक बड़ा सियासी खेला हुआ जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। रजनीश अग्रवाल भाजपा के एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं लेकिन उनकी तुलना में पवैया भाजपा में बड़े कद के नेता हैं। सवाल अग्रवाल को टिकट देने पर नहीं पवैया को राज्यसभा भेजने से रोकने पर उठ रहा है। क्योंकि इस पूरे खेल में किस नेता ने अपनी भूमिका निभाई। जयभान सिंह पवैया ग्वालियर से आते हैं। और उनके राज्यसभा जाने से किस नेता को नुक्सान हो सकता है गुत्थी वहीं पर उलझ रही है। ग्वालियर-चंबल की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेन्द्र सिंह तोमर का एकाधिकार माना जाता है और इन्हीं नेताओं के हिसाब से फैसले होते हैं। लेकिन रजनीश अग्रवाल इन दोनों नेताओं के खेमे से नहीं आते। ऐसी स्थिति में अग्रवाल को एक बड़े पावरफुल नेता की जरुरत थी जिसकी बात एमपी बीजेपी में कोई नेता काट न पाए। अग्रवाल की दोस्ती यहां पर काम आई और ऐन मौके पर उनके दिल्ली के पावरफुल मित्र यानि नितिन नवीन ने दोस्ती निभाई और अग्रवाल के रास्ते में आने वाले सभी कांटों को हटा कर उनके रास्ते में फूल बिछा दिया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
वेतन कटने से भड़के शिक्षक बोले-नेटवर्क की सजा हम क्यों भुगतें MP में ई-अटेंडेंस को लेकर मचा बवाल
NEXT ARTICLE →
शादीशुदा महिला मित्र से मिलने गया था युवक पांचवीं मंजिल से गिरा इलाज जारी
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

शादीशुदा महिला मित्र से मिलने गया था युवक पांचवीं मंजिल से गिरा इलाज जारी
16/11/2026
वेतन कटने से भड़के शिक्षक बोले-नेटवर्क की सजा हम क्यों भुगतें MP में ई-अटेंडेंस को लेकर मचा बवाल
16/11/2026
MP में आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरेगी गाज! सरकार ने हटाने का लिया फैसला साल 2027 तक होगी नियमित भर्ती
16/11/2026