मध्य प्रदेश
'टेलर' का बढ़ा वजन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहली बार हुआ 'तुलादान'
मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने एक ऐसे कारनामें को अंजाम दिया है जो इनसे पूर्व के अध्यक्ष नहीं कर पाए। दरअसल भाजपा के का...
• Nov 22, 2026• Updated: Nov 22, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: टेलर' का बढ़ा वजन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहली बार हुआ 'त
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने एक ऐसे कारनामें को अंजाम दिया है जो इनसे पूर्व के अध्यक्ष नहीं कर पाए। दरअसल भाजपा के कार्यकर्ताओं में सेवा भाव सर्वोपरि होता है। लेकिन पिछले कुछ समय से पार्टी के पदाधिकारी खुद की आव भगत और ब्रांडिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। एक तरफ जेन-जी मूवमेंट से पूरी भाजपा परेशान हैं दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खुद की ब्रांडिंग में व्यस्त हैं। रविवार के दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन अचानक नगाड़ों की थाप सुनाई पड़ी तो कार्यालय में चहलकदमी का दौर बढ़ गया। पता चला कि नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष द्वारा श्याम टेलर के लिए तुलादान का आयोजन किया गया है। अब सवाल इस बात का उठता है कि नेताओं के तुलादान की खबर तो आम है। लेकिन यह खबर खास इसलिए है क्योंकि अब तक भाजपा कार्यालय में किसी कार्यकर्ता अथवा पदाधिकारी का तुलादान करने की प्रथा नहीं रही है। लेकिन श्याम टेलर ने अब नई परंपरा को जन्म देकर प्रदेश कार्यालय में तुलादान के दरवाजे खोल दिए हैं। ये वही श्याम टेलर हैं जो भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित बापू की कुटिया से प्रदेश कार्यालय को संचालित करते हैं। कार्यालय में तभी आते हैं जब सीएम अथवा प्रदेश अध्यक्ष आते हैं। अन्यथा बड़े पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में वो आने के लिए खुद की तौहीन समझते हैं। वरिष्ष्ठ पदाधिकारियों की गैर मौजूदगी में वो तभी आते हैं जब हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में फूलों का हार लेकर उनका स्वागत करने के लिए खड़े रहें। बीजेपी कार्यालय में जब श्याम टेलर का तुलादान हुआ तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इससे यह समझ में तो आ गया कि श्याम टेलर का वजन बढ़ चुका है। और अब उन्हें बड़े स्तर पर पार्टी की तरफ से उपक्रित करना चाहिए क्योंकि युवा मोर्चा का पद उनके वजन के आगे बौना साबित हो रहा है। अब टेलर इतने आगे निकल चुके हैं कि प्रदेश नेतृत्व को उनके वजन के हिसाब से उनके लिए पद देना चाहिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
MP में सोने के भाव स्थिर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,25,130 पर— खरीदने से पहले पढ़ें मुखबिर पर खबर
NEXT ARTICLE →
एमपी की पंचायतों में 3 साल के खर्च का विशेष ऑडिट हो कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को पत्र लिख कर उठाई मांग
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में भी पहुंचा ‘मार्क BJPberg’ पोस्टर वॉर—यूथ कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर के बाहर लगाया ‘META BJP KA BETA’ वाला पोस्टर
22/11/2026
एमपी की पंचायतों में 3 साल के खर्च का विशेष ऑडिट हो कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को पत्र लिख कर उठाई मांग
22/11/2026
ठिगनेपन' पर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी चिंतित कहा MP में कुपोषण घटने के बजाय बढ़ा श्वेत पत्र जारी करे सरकार
22/11/2026