मध्य प्रदेश
संजय नगायच पर सत्ता और संगठन इतना मेहरबान क्यों प्रदेश कार्यालय से लेकर सीएम हाउस तक दर्ज होती है उपस्थिति
करीब दर्जन भर आरोपों से घिरे वेयरहाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष संचय नगायच पर सत्ता और संगठन इतना मेहरवान क्यों है इस बात को पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधि...
• Nov 22, 2026• Updated: Nov 22, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: संजय नगायच पर सत्ता और संगठन इतना मेहरबान क्यों प्रदेश कार्य
ADVERTISEMENT
Font Size:
करीब दर्जन भर आरोपों से घिरे वेयरहाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष संचय नगायच पर सत्ता और संगठन इतना मेहरवान क्यों है इस बात को पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बूझने का प्रयास कर रहे हैं। जिस नेता की हरकतों के कारण सीएम मोहन यादव पर तथाकथित जमीन घोटाले का आरोप लगा उस नेता की अजीबो गरीब हरकतें सत्ता और संगठन लगातार बर्दास्त कर रहे हैं इतना ही नहीं उनको हर जगह आगे भी कर रहे हैं। कुछ महीने पहले तक बीजेपी के सहयोग सेल में को-आर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालने वाले संजय नगायच को अचानक वेयरहाउस कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया जाता है और फिर उनकी अलग-अलग हरकतों को बर्दास्त किया जाता है। मजे की बात ये भी है कि इनकी हरकतों के कारण ही सीएम पर तथाकथित जमीन खरीदी का विवाद भी जुड़ा। क्योंकि नगायच ने जब कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के वेयरहाउस पर छापा मारा तो उसके कुछ दिन बाद ही सीएम के जमीन खरीदी विवाद का मामला सामने आया। इन सब बातों के बाद उनकी हरकतों में आंशिक कमी आई लेकिन उनके तेवर ढीले नहीं पड़े मंत्री दर्जा प्राप्त होने की धौंस जमाना उनकी तरफ से निरंतर जारी है। रीवा के टोल नाके का उनका विवाद अब तक वायरल हो रहा है। जिसे सत्ता और संगठन देख रहा है लेकिन कुछ करने के बजाय उनको और छूट दी जा रही है। नगायच आए दिन सीएम हाउस में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष के इर्द-गिर्द वही खड़े नजर आएंगे। प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में कर्मचारियों से ऐसे पेस आते हैं कि जैसे अध्यक्ष वही हैं। अब सवाल इस बात का उठता है कि जिस भाजपा में अनुशासन को प्राथमिकता दी जाती है उसी भाजपा में नगायच जैसे नेता की बारी आने पर अनुशासन क्यों खो जाता है। ऐसी स्थिति में तो यह साफ है कि सत्ता अथवा संगठन की तरफ से नगायच को फ्री हैंड किया गया है कि आपकी जो मर्जी वो करो। क्योंकि रीवा में टोल विवाद के बाद दिवाली में उनके खिलाफ अवैध वसूली का जो आरोप लगा उस पूरे मामले में संगठन की तरफ से अब तक संज्ञान नहीं लिया गया। अध्यक्ष ने कोई हिदायत नहीं दी जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं और उनका जवाब आना जरुरी है। अब अनुशासन समिति का गठन हो चुका है लिहाजा संभावना है कि संजय नगायच की पेसी जरुर होगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
MP को मिले 4 नए सह-प्रभारी प्रदेश के 5 नेता बने दूसरे राज्यों में AICC सचिव
NEXT ARTICLE →
ठिगनेपन' पर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी चिंतित कहा MP में कुपोषण घटने के बजाय बढ़ा श्वेत पत्र जारी करे सरकार
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में भी पहुंचा ‘मार्क BJPberg’ पोस्टर वॉर—यूथ कांग्रेस ने बीजेपी दफ्तर के बाहर लगाया ‘META BJP KA BETA’ वाला पोस्टर
22/11/2026
एमपी की पंचायतों में 3 साल के खर्च का विशेष ऑडिट हो कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव को पत्र लिख कर उठाई मांग
22/11/2026
'टेलर' का बढ़ा वजन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहली बार हुआ 'तुलादान'
22/11/2026