Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

रात 3 बजे प्रेमी से मिलने खेत पहुंची युवती उसकी लव स्टोरी तो अंजाम तक नहीं पहुंची लेकिन गांव में मातम जरुर पसर गया

रीवा / जवा। रात के 3 बजे थे। पूरा गांव गहरी नींद में था। गलियां सुनसान थीं, खेतों में सन्नाटा था।तभी एक युवती चुपचाप घर से निकली... उसका मंज

• Nov 7, 2026• 2 min read
रात 3 बजे प्रेमी से मिलने खेत पहुंची युवती उसकी लव स्टोरी तो अंजाम तक नहीं पहुंची लेकिन गांव में मातम जरुर पसर गया

📷 Cover Photo: रात 3 बजे प्रेमी से मिलने खेत पहुंची युवती उसकी लव स्टोरी तो

ADVERTISEMENT
Font Size:
रीवा / जवा। रात के 3 बजे थे। पूरा गांव गहरी नींद में था। गलियां सुनसान थीं, खेतों में सन्नाटा था।तभी एक युवती चुपचाप घर से निकली... उसका मंजिल था - गांव के बाहर वाला खेत। वहां कोई उसका इंतजार कर रहा था। लेकिन ये मुलाकात कभी पूरी नहीं हुई।

फिर अचानक...

खेत में पहुंचते ही युवती अचानक चीखी और गिर पड़ी। वहां फैले विद्युत करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट इतना घातक था कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला।

कुछ ही मिनटों में हंसती-खेलती जिंदगी खामोश हो गई। जिस मिलने की कहानी को यादगार बनना था, वो मातम में बदल गई।

सुबह जब गांव जागा, तो हड़कंप मच गया

सुबह घटना की जानकारी फैलते ही पूरे जवा थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। हर जुबान पर एक ही सवाल था - आधी रात को युवती खेत में क्या कर रही थी? और करंट वहां आया कहां से?

सूचना मिलते ही जवा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई।

पुलिस के सामने अब 3 सस्पेंस वाले सवाल:

1. रात 3 बजे फोन किसने किया था?
युवती घर से अकेली क्यों निकली? क्या उसे किसी ने बुलाया था? पुलिस अब कॉल डिटेल और प्रेमी से पूछताछ में जुटी है।

2. खेत में करंट फैला कैसे?
क्या खेत की रखवाली के लिए तारों में करंट छोड़ा गया था? या मोटर / डीपी से लीक हो रहा था? खेत में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

3. खेत मालिक की क्या भूमिका है?
पुलिस ने इस मामले में खेत के भू-स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है। क्या उसे पता था कि तार में करंट है? क्या ये लापरवाही थी या कुछ और?

एक अधूरी कहानी...

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा कि एक छोटी सी मुलाकात इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी।

पुलिस का कहना है - फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT