बिटामिनों का खजाना 'ब्लू बेरी' से किसान होंगे समृद्ध,अमरवाड़ा में हो रही खेती

छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा ब्लॉक में लगभग 135 एकड में ब्लू बेरी की सफल खेती की जा रही है। जिले में ब्लू बेरी का रकबा बढ़ने की और भी उम्मीद है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों विकासखंड अमरवाड़ा में डी.जे. एग्रोविजन प्राइवेट लिमिटेड चिमऊआ फार्म का दौरा किया। उन्होंने चौरई के ग्राम देवरी में बन रहे ब्लू बेरी के दूसरे प्लांट का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि ब्लू बेरी अलग-अलग बिटामिंस का एक बड़ा रसीला खजाना है यही कारण है कि इसको कलेक्टर की देखरेख में आगे बढ़ाया जा रहा है। अब हम बात करते है ब्लू बेरी के फायदों की। ब्लूबेरी में लगभग 84 फीसद पानी, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई, के, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ब्लूबेरी न सिर्फ वजन कम करने में कारगर है, बल्कि स्किन की हर समस्या का हल भी है। इसके अलावा ब्लूबेरी दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इन बिटामिंस से भरपूर खेती को बढ़ावा देकर सरकार किसानों को खेती से सक्षम बनाने की योजना पर काम कर रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मंत्री प्रहलाद पटेल ने मांगी ‘मांफी’ कहा मुझे मांफ कर दो,आखिर के जनता के सामने झुके ‘जनार्दन’ पढ़िए पूरी खबर
भारतीय चीतों ने बदली टेरेटरी,मालवांचल के गांधीसागर अभयारण होगा नया ठिकाना
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

MP में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर से 71 हजार बूथों पर घर-घर देगी दस्तक SIR में कटे नाम फिर जुड़वाएगी
12/10/2026
बीजेपी के चार प्रदेश महामंत्रियों में तीन के पास नहीं कोई काम सिर्फ एक सक्रिय
12/10/2026
BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान कहा 'पद' से ऊपर पार्टी की विचारधारा और संगठन की ताकत 'पद आज है कल नहीं'
11/10/2026