मध्य प्रदेश
BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान कहा 'पद' से ऊपर पार्टी की विचारधारा और संगठन की ताकत 'पद आज है कल नहीं'
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को निमाड़ प्रवास के दौरान बड़वानी, खरगोन और खंडवा में जिला कोर कमेटी, जिला बैठक और बूथ समिति की ...
• Oct 11, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान कहा 'पद' से ऊपर पार्
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को निमाड़ प्रवास के दौरान बड़वानी, खरगोन और खंडवा में जिला कोर कमेटी, जिला बैठक और बूथ समिति की बैठकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आपातकाल के मीसाबंदियों का सम्मान भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी और CM मोहन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक - खंडेलवाल
बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सरकार गरीब और जनजातीय परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
मीसाबंदियों का त्याग प्रेरणास्रोत
खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा में कोई पद महत्वपूर्ण नहीं होता, कार्यकर्ता और विचारधारा ही संगठन की असली ताकत हैं। मीसाबंदियों का त्याग, संघर्ष और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाएं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। कार्यकर्ता जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ एकजुट होकर जुटें और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी में एक ऐसा पदाधिकारी जिसे चाहता कोई नहीं 'झेलते' सब हैं काम 'विभीषण' गीरी करना
11/10/2026
आदिवासी बेल्ट में गुटबाजी पर BJP अध्यक्ष सख्त हेमंत खंडेलवाल ने संभाला मोर्चा संपर्क-संवाद-समन्वय फॉर्मूले से साधेंगे संगठन
11/10/2026
भाजपा में कुछ ऐसे 'पदाधिकारी' हैं जो सिर्फ नाम के हैं 'काम' के नहीं कार्यालय में भी दर्ज नहीं होती उपस्थिति
10/10/2026