मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के करीब 5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के ऊपर लटकी सेवा समाप्ति की तलवार हटी नहीं हटाए जाएंगे कर्मचारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ ऐलान कर दिया - किसी भी आउटसोर्स कर्मी की सेवा समाप्त नहीं होगी।CM ने मंच से क्या कहा?राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अ...
• Nov 25, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: मध्यप्रदेश के करीब 5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के ऊपर लटकी से
ADVERTISEMENT
Font Size:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ ऐलान कर दिया - किसी भी आउटसोर्स कर्मी की सेवा समाप्त नहीं होगी।
CM ने मंच से क्या कहा?
राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में सरकारी सेवा में दो बच्चे संबंधी शर्त के प्रावधान को समाप्त करने के निर्णय के लिए आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में CM ने कहा -
> "इन्हें कहां नियोजित किया जा सकता है, इस पर विचार किया जाएगा। कर्मचारी सरकार के अभिन्न अंग हैं और कर्मचारी हित में एक-एक करके निर्णय लिए जा रहे हैं।"
कार्यक्रम में 40 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
क्यों थी कर्मचारियों में चिंता?
प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर लंबे समय से असमंजस था। ठेका खत्म होने, एजेंसी बदलने या विभागीय व्यवस्था बदलने पर नौकरी जाने का डर बना रहता था।
CM के इस ऐलान के बाद अब कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि सरकार आउटसोर्स व्यवस्था के लिए कोई स्थाई नीति लाएगी।
'मुखबिर ने कर्मचारियों के मुद्दे को लगातार उठाया'
गौरतलब है कि आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े विषय को 'मुखबिर' ने मुद्दे के रूप में लगातार प्रकाशित किया था।
इसके बाद अब CM की ओर से यह आश्वासन आया है।
अब आगे क्या?
CM ने सिर्फ सेवा जारी रखने का भरोसा नहीं दिया, बल्कि ये भी कहा कि इन कर्मचारियों को कहां नियोजित किया जा सकता है, इस पर सरकार विचार करेगी।
यानी अब नजर इस बात पर रहेगी कि -
1. क्या आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई नीति बनेगी?
2. क्या ठेका व्यवस्था में बदलाव होगा?
3. क्या वेतन और सुरक्षा को लेकर भी कोई बड़ा फैसला आएगा?
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा UAE 28 गेंद में शतक 52 गेंद में दोहरा शतक दर्शक की भूमिका में नजर आए अन्य खिलाड़ी
NEXT ARTICLE →
बीना में सियासी 'दंगल' की तैयारी तेज भाजपा- कांग्रेस ने शुरु किया अपना अभियान दिसंबर के बाद चुनाव की संभावना
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कहते रहे हैं कि 'आदिवासी हिंदू नहीं' वही दिवाली मिलन के नाम पर शक्ति प्रदर्शन करते नजर आए
25/11/2026
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भड़की 'आग' ज्ञानेश कुमार का पुतला जम कर हुआ प्रदर्शन
25/11/2026
एमपी बीजेपी के 'विभीषणों' पर संगठन की विशेष नजर 'काम करें इधर और उधर करना छोड़े अन्यथा होगी कार्रवाई'
25/11/2026