मध्य प्रदेश
MP में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर से 71 हजार बूथों पर घर-घर देगी दस्तक SIR में कटे नाम फिर जुड़वाएगी
वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस स्थापना दिवस एक नवंबर से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के 71 हजार मतदान केंद्रों पर ...
• Oct 12, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: MP में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर से 71 हजार बू
ADVERTISEMENT
Font Size:
वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस स्थापना दिवस एक नवंबर से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के 71 हजार मतदान केंद्रों पर कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर घर-घर संपर्क करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस अपनी जिला इकाइयों को अभी से सतर्क होने की बात कह रही है जिससे पार्टी के सभी पदाधिकारी इस अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटें और अभियान को सफल बनाएं।
क्या है प्लान?
कांग्रेस का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में लाखों मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और यदि मतदाता मौके पर मौजूद मिलता है तो उसका नाम फिर से सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म भरवाया जाएगा। सभी 71 हजार बूथों की रिपोर्ट तैयार कर चुनाव आयोग के सामने रखी जाएगी।
33 लाख से ज्यादा नाम कटे - कांग्रेस का दावा
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन संजय कामले का कहना है कि प्रदेश में 33 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसमें लगभग 20 लाख नामों को स्थायी रूप से स्थानांतरित की श्रेणी में डालकर हटाया गया है। पार्टी ने सभी बूथ लेवल एजेंटों (BLA) को मतदाताओं के घर जाकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन
इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है। पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचें। मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, इंदौर समेत सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को सोमवार सुबह तक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी के चार प्रदेश महामंत्रियों में तीन के पास नहीं कोई काम सिर्फ एक सक्रिय
12/10/2026
BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान कहा 'पद' से ऊपर पार्टी की विचारधारा और संगठन की ताकत 'पद आज है कल नहीं'
11/10/2026
बीजेपी में एक ऐसा पदाधिकारी जिसे चाहता कोई नहीं 'झेलते' सब हैं काम 'विभीषण' गीरी करना
11/10/2026