मध्य प्रदेश
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होगी बैठक
मध्य प्रदेश भाजपा में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होने जा रहे हैं
• Oct 12, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल संगठन महामंत्री और प्र
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होने जा रहे हैं। बैठक का नेतृत्व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे। दोपहर दो बजे से होने वाली बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर बात होगी साथ ही मोर्चा,प्रकोष्ठों के लिए अलग से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान का फीडबैक भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछले हफ्ते करीब आधा दर्जन जिलों का दौरा किया है जिसमें वो जिला कोर कमेटी की बैठकों में भी शामिल हुए थे। रीवा,सतना,मऊगंज सहित आदिवासी बाहुल जिलों का भी प्रदेश अध्यक्ष ने दौरा किया है। कुछ जिलों में संगठन कीज्ञकमजोर कड़ियां भी मिली हैं जिनको दुरुस्त करने पर भी इस बैठक में काम होगा। इस बात में कोई सक न हीं कि बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक कुशल संगठक माने जाते हैं लेकिन उनकी टीम में कुछ विभीषण रुपी नेता भी शामिल हैं जो संगठन और सरकार के बीच अस्थिरता का माहौल पैदा करते रहते हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश अध्यक्ष के सामने विभीषण को पहचानना और संगठन को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। इस लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में नव नियुक्त संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी का महत्वपूर्ण संबोधन होगा जिसमें वो संगठन को नई दिशा देने का काम करेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर से 71 हजार बूथों पर घर-घर देगी दस्तक SIR में कटे नाम फिर जुड़वाएगी
12/10/2026
बीजेपी के चार प्रदेश महामंत्रियों में तीन के पास नहीं कोई काम सिर्फ एक सक्रिय
12/10/2026
BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान कहा 'पद' से ऊपर पार्टी की विचारधारा और संगठन की ताकत 'पद आज है कल नहीं'
11/10/2026