मध्य प्रदेश
कांग्रेस का अगला टारगेट 'न्यायालय' विपक्ष ने जम कर किया 'तांडव' मन का फैसला नहीं हुआ तो सवाल जरुर उठेंगे
निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर उंगली उठाने के बाद जब बात नहीं बनी तो कांग्रेस सहित अन्य दल अचानक न्यायालय की सरण में पहुंच गए। शाम के समय दल-बल के सा...
• Oct 12, 2026• 1 min read

📷 Cover Photo: कांग्रेस का अगला टारगेट 'न्यायालय' विपक्ष ने जम कर किया 'तां
ADVERTISEMENT
Font Size:
निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर उंगली उठाने के बाद जब बात नहीं बनी तो कांग्रेस सहित अन्य दल अचानक न्यायालय की सरण में पहुंच गए। शाम के समय दल-बल के साथ पहुंचे इंडी गठबंधन के नेताओं ने अब अपनी लड़ाई को कानूनी रुप दे दिया है। सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। सचिन पायलट ने कहा कि वोट चोरी हुई है और वोट चोरी पकड़ी गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि न्याय जरुर मिलेगा। इस पिटिसन को 11 नेताओं ने मिल कर दायर किया है। कांग्रेस के इस याचिका को न्यायालय स्वीकार करेगा अथवा नहीं यह तो मंगलवार को ही पता चलेगा लेकिन कल क्या होगा उसका फैसला कांग्रेस और अन्य नेता जरुर कर चुके हैं। कल होने वाले फैसले पर न्यायपालिका को अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। क्योंकि याचिका स्वीकार नहीं हुई तो कोर्ट पर 'पक्षपात' का आरोप लगेगा और याचिका स्वीकार होने के बाद फैसला मन मुताबिक नहीं हुआ तब भी आरोप लगना तय है। मतलब साफ है कि अब न्यायालय को भी न्याय की आवश्यकता पड़ने वाली है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कल संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होगी बैठक
12/10/2026
MP में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर से 71 हजार बूथों पर घर-घर देगी दस्तक SIR में कटे नाम फिर जुड़वाएगी
12/10/2026
बीजेपी के चार प्रदेश महामंत्रियों में तीन के पास नहीं कोई काम सिर्फ एक सक्रिय
12/10/2026