Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुंचते ही 'विभीषण' ने दी दस्तक

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को शाम के समय बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी कार्यालय पहुंचे इन नेताओं के सा...

• Oct 13, 2026• 2 min read
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुंचते ही 'विभीषण' ने दी दस्तक

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री के कार्यालय

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को शाम के समय बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी कार्यालय पहुंचे इन नेताओं के साथ सत्ता संगठन के बीच विभीषण की उपस्थिति ने क ई नेताओं को टेंशन में डाल दिया। दरअसल प्रदेश संगठन महामंत्री से मिलने और पहचान करने के लिए पदाधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन यहां भी विभीषण ने पहले ही बाजी मार ली। सोमवार को जब अन्य पदाधिकारी संगठन महामंत्री के साथ बैठने और बात करने का प्रयास कर रहे थे उसी दौरान विभीषण ने अंदर बाहर सभी जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर अन्य नेताओं के मंसूबे पर पानी फेर दिया। विभीषण ने ऐसा अदृश्य सुरक्षा कवच तैयार किया जिसे तोड़ पाना किसी अन्य पदाधिकारी के बस में नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर में भी कई पदाधिकारी उनसे मुलाकात करने के लिए बैठे रहे लेकिन अध्यक्ष और संगठन महामंत्री गुप्त मंत्रणा के लिए छोटे कमरे में बैठे थे इस दौरान विभीषण लगातार अंदर-बाहर होता रहा और अन्य पदाधिकारी उसका मुंह ताकते रह गए। जब तक पदाधिकारी संगठन महामंत्री से मुलाकात करते तब तक बैठक का समय हो गया। शाम के समय संभाग प्रभारियों की बैठक आयोजित होने का समय हो गया। बैठक में संभाग प्रभारी,मोर्चों और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हुए। जिसमें संगठन महामंत्री ने मंडल स्तर पर लंबित कार्यकारिणी को तुरंत जारी कारने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यों की कार्ययोजना बनाई कर काम करें जिससे संगठन के काम को मजबूती मिल सके।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT