मध्य प्रदेश
बीजेपी सोशल मीडिया पर अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की पड़ी 'वक्र दृष्टि' मुखबिर की खबर का हुआ असर
मध्य प्रदेश भाजपा का सोशल मीडिया कांग्रेस की तुलना में कमजोर है। तमाम कोशिशों के बाद भी सोशल मीडिया विभाग मजबूत नहीं हो पाया
• Oct 13, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी सोशल मीडिया पर अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की पड़ी 'वक
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा का सोशल मीडिया कांग्रेस की तुलना में कमजोर है। तमाम कोशिशों के बाद भी सोशल मीडिया विभाग मजबूत नहीं हो पाया। इस कमजोरी पर मुखबिर ने खबर प्रकाशित की थी जिसको प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ने गंभीरता से लिया। जब सोशल मीडिया की खबर मुखबिर ने प्रकाशित की थी उस वक्त प्रदेश प्रवास पर थे लेकिन वो जैसे ही राजधानी लौटे तो तत्काल सोशल मीडिया के टीम की बैठक बुलाई। इस बैठक में सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी तथा प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के नेतृत्व में हुई बैठक पर सोशल मीडिया को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है। अलग से कार्ययोजना तैयार कर बेहतर काम करने और युवाओं के बीच मजबूत उपस्थिति दर्ज करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि जेन-जी वर्ग इस वक्त सोशल मीडिया की गिरफ्त में हैं। देश और प्रदेश के युवा वर्गों के हाथ में मोबाइल है और सभी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस द्वारा परोसे गए कंटेंट सोशल मीडिया में जम कर ट्रेंड हो रहे थे। भाजपा में इतने संसाधन होने के बाद भी सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस की तुलना में कमजोर पड़ रहा था। इस मामले पर मुखबिर ने गंभीरता से लिखा और भाजपा संगठन ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुंचते ही 'विभीषण' ने दी दस्तक
NEXT ARTICLE →
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के मंसूबों पर फिरा पानी नहीं मिलेगी नई कार खाली है सरकार का 'खजाना'
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के मंसूबों पर फिरा पानी नहीं मिलेगी नई कार खाली है सरकार का 'खजाना'
13/10/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुंचते ही 'विभीषण' ने दी दस्तक
13/10/2026
कांग्रेस का अगला टारगेट 'न्यायालय' विपक्ष ने जम कर किया 'तांडव' मन का फैसला नहीं हुआ तो सवाल जरुर उठेंगे
12/10/2026