मध्य प्रदेश
डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के मंसूबों पर फिरा पानी नहीं मिलेगी नई कार खाली है सरकार का 'खजाना'
मध्य प्रदेश सरकार का खजाना इन दिनों नई गाड़ियां खरीदने की अनुमति भी नहीं दे रहा है। हालात यह हैं कि दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्...
• Oct 13, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा के मंसूबों पर फि
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश सरकार का खजाना इन दिनों नई गाड़ियां खरीदने की अनुमति भी नहीं दे रहा है। हालात यह हैं कि दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला की गाड़ियां तय सीमा से ज्यादा चल चुकी हैं, फिर भी नई गाड़ी नहीं मिल रही।
1.10 लाख KM का नियम, डिप्टी CM की गाड़ियां 1.32 लाख KM पार
शासकीय नियम के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से 1 लाख 10 हजार किलोमीटर चलने के बाद वाहन बदलने का प्रावधान है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का 2024 मॉडल इनोवा क्रिस्टा वाहन 1 लाख 29 हजार KM से अधिक चल चुका है। वहीं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का 2024 मॉडल इनोवा क्रिस्टा वाहन 1 लाख 32 हजार KM से अधिक चल चुका है।
दोनों ने गृह विभाग के स्टेट गैरेज के जरिए नई इनोवा क्रिस्टा हाइब्रिड कार की मांग की थी। गृह विभाग ने इसका बजट प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था, लेकिन वित्त विभाग ने बजट की कमी बताकर प्रस्ताव लौटा दिया और कहा कि नए वाहन अभी नहीं लिए जा रहे हैं, इसलिए फिलहाल पुराने वाहनों की मरम्मत कराकर ही काम चलाएं।
कर्ज 5.65 लाख करोड़ के पार
वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव न भेजा जाए जिससे राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अनावश्यक भार आए। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार पर कर्ज भी 5 लाख 65 हजार करोड़ से अधिक हो गया है।
बताया जाता है कि मंत्रियों और अधिकारियों के लिए जो वाहन क्रय किए जाते हैं, वो हाइब्रिड न होकर बेस स्टाफ के होते हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने नए वाहन का प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी से किनारा करते हुए अपने स्टाफ पर पूरा आरोप मढ़ दिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
बीजेपी सोशल मीडिया पर अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की पड़ी 'वक्र दृष्टि' मुखबिर की खबर का हुआ असर
NEXT ARTICLE →
सोने के भाव में गिरावट का दौर भोपाल में ग्राहक नहीं ले रहे खरीदी में दिलचस्पी धन तेरस में बड़ी खरीदी का अनुमान
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी सोशल मीडिया पर अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की पड़ी 'वक्र दृष्टि' मुखबिर की खबर का हुआ असर
13/10/2026
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुंचते ही 'विभीषण' ने दी दस्तक
13/10/2026
कांग्रेस का अगला टारगेट 'न्यायालय' विपक्ष ने जम कर किया 'तांडव' मन का फैसला नहीं हुआ तो सवाल जरुर उठेंगे
12/10/2026