मध्य प्रदेश
संजय नगायच पर अवैध 'वसूली' के आरोप राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के पास पहुंची शिकायत विस में ध्यानाकर्षण सूचना का कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध
भोपाल। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच को लेकर एक कर्मचारी संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ...
• Nov 19, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: संजय नगायच पर अवैध 'वसूली' के आरोप राष्ट्रीय सह संगठन महामंत
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच को लेकर एक कर्मचारी संगठन ने गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को पत्र लिखा है। संगठन ने एक पत्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को जारी कर विधानसभा में ध्यानाकर्षण लगाने का अनुरोध भी किया है।
यह पत्र म.प्र. वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पो. फील्ड स्टॉफ एम्प्लाइज एसोसिएशन की ओर से लिखा गया है। पत्र पर प्रमुख सलाहकार संदीप बिसारिया का नाम अंकित है। पत्र का दिनांक 18 नवंबर को लिख कर कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्र में कहा गया है कि अध्यक्ष के कार्यकाल में उनके कार्यालय और कार्यप्रणाली की आड़ में एक क्लर्क स्तर के कर्मचारी द्वारा व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और अवैध वसूली का एक समानांतर सिंडिकेट चलाया जा रहा है।
पत्र में क्या-क्या आरोप हैं?
पत्र के अनुसार, आरोप ये हैं —
1. अनधिकृत संलग्नीकरण का आरोप
पत्र में कहा गया है कि प्रदीप रावत मूल रूप से वन विभाग में लिपिक (क्लर्क) के पद पर पदस्थ हैं, लेकिन उन्हें अनधिकृत और अवैध रूप से अध्यक्ष के निजी सहायक (PA) के रूप में संलग्न किया गया है। पत्र में इसे प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया गया है।
2. दीपावली के नाम पर वसूली का आरोप
पत्र में आरोप लगाया गया है कि निजी सहायक द्वारा दीपावली के नाम पर शाखा प्रबंधकों से अवैध वसूली की गई।
3. बैंक खातों में ट्रांसफर का आरोप
पत्र में बैंक खातों में ट्रांसफर का भी आरोप लगाया गया है।
4. फर्जी अटेंडेंस के जरिए गबन का आरोप
पत्र में आरोप है कि परिवार के नाम पर फर्जी अटेंडेंस के जरिए शासकीय धन का गबन किया गया।
पत्र में इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
क्या है इस पत्र की स्थिति?
यह महत्वपूर्ण है कि ये सभी बातें अभी पत्र में लगाए गए आरोप हैं। पत्र के साथ अभी तक कोई बैंक स्टेटमेंट, ऑडियो, वीडियो या जांच रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है। मुखबिर एमपी इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने MP के मंत्रियों को दिल्ली में किया तलब जम कर लगेगी क्लास होमवर्क करके आने को कहा गया
19/11/2026
BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे हैं और पद का सुख भोग रहे हैं उनकी 'खैर नहीं'
19/11/2026
मध्य प्रदेश में 31 मार्च 2027 को हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म होने की अफवाह पर सीएम दूर नहीं कर रहे भ्रम
19/11/2026