Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

रीवा में लड़कियों की 'गुंडागर्दी' स्कार्पियो तोड़ा युवक को पीटा और मौके से गायब हो गईं पुलिस सीसीटीवी के भरोसे जांच में जुटी

रीवा। रीवा शहर के सबसे व्यस्त इलाके में मंगलवार देर रात ऐसा सीन बना, जिसे देखकर लोग ठिठक गए

• Nov 18, 2026• Updated: Nov 18, 2026• 2 min read
रीवा में लड़कियों की 'गुंडागर्दी' स्कार्पियो तोड़ा युवक को पीटा और मौके से गायब हो गईं पुलिस सीसीटीवी के भरोसे जांच में जुटी

📷 Cover Photo: *रीवा में लड़कियों की 'गुंडागर्दी' स्कार्पियो तोड़ा युवक को

ADVERTISEMENT
Font Size:
रीवा। रीवा शहर के सबसे व्यस्त इलाके में मंगलवार देर रात ऐसा सीन बना, जिसे देखकर लोग ठिठक गए। सिरमौर चौराहे के पास सुभाष तिराहे पर दो युवतियों ने बीच सड़क पर एक स्कॉर्पियो को रोक लिया और फिर जो हुआ, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।

हंगामा, चीख-पुकार, मारपीट और तोड़फोड़... सब कुछ चलता रहा और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

वीडियो में क्या दिखा?

- दो युवतियां स्कॉर्पियो के सामने आकर खड़ी हो गईं, गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।
- देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई।
- युवतियों ने स्कॉर्पियो सवार युवक के साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ की।
- आसपास के लोग तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे, कोई बीच-बचाव के लिए आगे नहीं आया।
- सुभाष तिराहे के पास संचालित बार एंड रेस्टोरेंट के सामने ही यह पूरा हंगामा हुआ।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 672d

सबसे बड़ा सवाल - पुलिस कहां थी?

रीवा के सबसे व्यस्त और सेंसिटिव इलाके में इतनी देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची। यही बात अब लोगों को सबसे ज्यादा खटक रही है।

क्या शहर की कानून व्यवस्था सिर्फ कागजों पर है? क्या व्यस्त चौराहों पर पुलिस की गश्त सिर्फ दिखावा है?

लोग पूछ रहे हैं - अगर यही घटना किसी सुनसान जगह पर होती, तो क्या होता?

झगड़े क्यों हुआ किसने किया सब सस्पेंस है?

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवतियों और स्कॉर्पियो सवार युवक के बीच झगड़ा आखिर शुरू क्यों हुआ।

क्या यह सड़क पर हुई मामूली कहा-सुनी थी? क्या पुराना विवाद था? या कोई और वजह थी?

पुलिस ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

रीवा में पहले भी हो चुके हैं ऐसे सीन

रीवा में यह पहली बार नहीं है जब बीच चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ हो। इससे पहले सिरमौर चौराहे पर भी मारपीट और हंगामे के वीडियो वायरल हो चुके हैं। हर बार सवाल वही उठता है - पुलिस की सक्रियता और कानून का डर कहां है?

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT