Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के 'दूत' तयं करेंगे 25 दिनों में पार्टी का 'भविष्य' संगठनात्मक बैठकों में बनी रणनीति

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदे...

• Nov 18, 2026• 2 min read
बीजेपी के 'दूत' तयं करेंगे 25 दिनों में पार्टी का 'भविष्य' संगठनात्मक बैठकों में बनी रणनीति

📷 Cover Photo: बीजेपी के 'दूत' तयं करेंगे 25 दिनों में पार्टी का 'भविष्य' स

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत के नेतृत्व में हुई बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रणनीति तैयार हुई। सबसे पहले राउंड टेबल पर संभाग प्रभारियों की बैठक हुई उसके बाद जिला प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विचार मंथन हुआ। इसके अलावा पार्टी बड़े नवाचार के तहत प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सेवा दूत भेजने जा रही है। इस काम की जिम्मेदारी पार्टी सीनियर नेताओं को सौंपेगी जो 25 दिनों के अंदर विधानसभा सीटों की वर्तमान स्थिति के बारे में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे। सेवा दूत वर्तमान विधायकों की जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल करने के अलावा अन्य दावेदारों की स्थिति भी हासिल करेंगे जो साल 2028 विधानसभा में टिकट का दावा कर रहे हैं। सेवा दूत ये भी पता लगाएंगे कि संगठन स्तर पर किस प्रकार की गुटबाजी है। पार्टी को कहां पर काम करना है इन सभी विषय पर सेवा दूत अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व के हाथों में सौंपने जा रहे हैं। सेवा दूतों के माध्यम से सत्ता और संगठन की यथा स्थिति को समझने के बाद भाजपा अपनी कमियों को दूर करने पर फोकस करेगी। इस बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा उन सीटों की हुई है जहां पर लंबे समय से कांग्रेस के नेता जीत दर्ज कर रहे हैं। भाजपा ने लगातार हारने वाली विधानसभा सीटों की लिस्ट तैयार कर रखी है। ऐसी सीटों पर पार्टी की हार का कारण पता लगाने के साथ मजबूत दावेदारों की खोज करना भी है। कांग्रेस द्वारा सरकार के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रभाव का असर किस प्रकार है। जनता के बीच सरकार के प्रति माहौल कैसा है इन सभी बातों की जानकारी भाजपा अपने सेवा दूतों के माध्यम से हासिल कर उसके बाद एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार करेगी जिससे भविष्य की चुनौतियों से समय रहते पार पाया जा सके।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT