Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

जिस भाजपा में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की 'विनम्रता' के कसीदें पढ़े जाते हैं उसी पार्टी के कुछ नेता सरकार की 'जमीन' खींचने की कोशिश करते हैं

मध्य प्रदेश भाजपा ने निगम-मंडलों की नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं को अर्जेस्ट करने का सार्थक प्रयास किया लेकिन पार्टी कुछ ऐसे नेताओं पर दांव लगा बैठी जो...

• Nov 18, 2026• 2 min read
जिस भाजपा में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की 'विनम्रता' के कसीदें पढ़े जाते हैं उसी पार्टी के कुछ नेता सरकार की 'जमीन' खींचने की कोशिश करते हैं

📷 Cover Photo: जिस भाजपा में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की 'विनम्रता' के कसीदें

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा ने निगम-मंडलों की नियुक्तियां कर कार्यकर्ताओं को अर्जेस्ट करने का सार्थक प्रयास किया लेकिन पार्टी कुछ ऐसे नेताओं पर दांव लगा बैठी जो सरकार और संगठन दोनों के गले की फांस बन गए। उन्हीं नेताओं में एक हैं संजय नगायच जो पन्ना जिले से आते हैं। नगायच को वेयरहाउस कार्पोरेशन का चेयरमैन बनाया गया तो ऐसा लगा जैसे पार्टी ने उन्हे अघोषित सीएम बना दिया हो। सबसे पहले उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं के वेयरहाउस पर छापा मारना शुरु कर दिया। जिससे उन्होंने जम कर सुर्खियां बटोरी। उन सुर्खियों से उत्साहित नगायच ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस पर ही छापा मार दिया। उसके तुरंत बाद सीएम मोहन यादव का उज्जैन में कथित जमीन घोटाला आ गया। उसके बाद कुछ समय तक नगायच शांत रहे लेकिन प्रदेश कार्यालय में कर्मचारियों के बीच अपनी धौंस जमाने की कोशिश करते रहे। इतने में उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने रीवा की ओर रुख कर दिया। नगायच को शायद रीवा की तासीर नहीं मालूम थी। जहां सीधे को टेढ़ा और टेढें को सीधा कर दिया जाता है। आखिर हुआ भी वही। वो रीवा के रायपुर कर्चुलियान में टोल नाके पर पहुंचे तो उनसे टोल की मांग हुई। नगायच आग बबूले हो उठे और गाड़ी से बाहर आ गए और कहा कि वो कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त हैं मुझे पहचानते नहीं हो क्या। टोल कर्मियों ने भी कह दिया कि वो उन्हें नहीं पहचानते। बात धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी और नगायच का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचने लगा। उतने में एक टोल कर्मी ने कहा शराब पीकर आए हो क्या। इतने में विवाद और गहरा गया। पूरे विवाद के वीडियो बने और वायरल हो गए। अब सवाल इस बात का उठता है कि इसी भाजपा में सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जनता के प्रति विनम्रता के कसीदे पढ़े जाते हैं और इसी भाजपा के एक नेता सरकार और संगठन की आए दिन धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। आखिर सरकार और संगठन ऐसे नेता को कब तक बर्दास्त करेंगे। क्योंकि नगायच हैं कि सुधरना नहीं चाहते और पार्टी है कि कार्रवाई करना नहीं चाहती ऐसी स्थिति में संजय नगायच पर कौन अंकुश लगाएगा।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT