मध्य प्रदेश
भोपाल में आज भाजपा का महामंथन सुबह से शुरु होगा बैठकों का दौर रात में प्रदेश अध्यक्ष के दिवाली मिलन से होगा समाप्त
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है
• Nov 18, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भोपाल में आज भाजपा का महामंथन सुबह से शुरु होगा बैठकों का दौ
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश आज भोपाल प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश कार्यालय में दिनभर संगठन की मैराथन बैठकें चलेंगी।
आज का शेड्यूल -
सुबह 10.30 बजे - प्रदेश पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों की बैठक
दोपहर 12 बजे - संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक
दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक - संभागवार बैठकें
तीनों बैठकों को शिवप्रकाश के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी संबोधित करेंगे।
क्या होगा बैठकों में?
बैठकों में सबसे अहम मुद्दा जिला कार्यसमितियों का विस्तार होगा। इसके लिए प्रत्येक जिले से चार-चार नाम मांगे गए हैं। इन नामों पर विचार कर जिला कोर कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया जाएगा।
माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति में जोड़े जाने वाले नए नामों में से ही निगम-मंडल और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियां भी की जाएंगी।
41 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बने
भाजपा ने कार्यसमिति के अलावा 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बनाए हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि समस्त संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
106 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 23 अक्टूबर को 106 सदस्यों की प्रदेश कार्यसमिति घोषित की थी। अब इसमें और विस्तार की तैयारी है।
बैठकों के बाद रात में प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर दीपावली मिलन समारोह भी रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अलग-अलग चरण में दिवाली मिलन का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को खुश करने का प्रयास करने के साथ उनके साथ संवाद का एक नया तरीका स्थापित कर नई मिशाल भी कायम की है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के वादे पर फंसी सरकार संगठनों ने जताई नाराजगी
NEXT ARTICLE →
जिस भाजपा में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की 'विनम्रता' के कसीदें पढ़े जाते हैं उसी पार्टी के कुछ नेता सरकार की 'जमीन' खींचने की कोशिश करते हैं
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

NHM संविदा कर्मियों के लिए केंद्र का बड़ा नीतिगत पत्र अब प्रोग्राम-वाइज नौकरी खत्म नियमित पद बनाने के निर्देश
18/11/2026
जिस भाजपा में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की 'विनम्रता' के कसीदें पढ़े जाते हैं उसी पार्टी के कुछ नेता सरकार की 'जमीन' खींचने की कोशिश करते हैं
18/11/2026
आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के वादे पर फंसी सरकार संगठनों ने जताई नाराजगी
18/11/2026