Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे हैं और पद का सुख भोग रहे हैं उनकी 'खैर नहीं'

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक में शिवप्रकाश के बयान से कई पदाधिकारियों के चेहरे मुरझाए हुए पाए गए

• Nov 19, 2026• 3 min read
BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे हैं और पद का सुख भोग रहे हैं उनकी 'खैर नहीं'

📷 Cover Photo: BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक में शिवप्रकाश के बयान से कई पदाधिकारियों के चेहरे मुरझाए हुए पाए गए। जैसे ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने बोलना शुरु किया तो बैठक हाल में सन्नाटा पसर गया।ऊपर से नीचे तक सबको एक ही मैसेज दिया गया - अब सिर्फ कार्यक्रम करने से काम नहीं चलेगा, हिसाब देना पड़ेगा।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक में साफ-साफ कह दिया -

> संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ता है। पद केवल दायित्व नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति जवाबदेही भी है।

मतलब साफ है - जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे, उनकी अब खैर नहीं।

बैठक में क्या-क्या हुआ? मुखबिर की 5 बड़ी बातें

1. आत्ममंथन का आदेश: शिवप्रकाश ने कहा, हर पदाधिकारी आत्ममंथन करे कि वह जिम्मेदारी का निर्वहन कितनी गंभीरता से कर रहा है। यानी अपने गिरेबान में झांको।

2. कार्यक्रम का नहीं, परिणाम का हिसाब: सिर्फ आयोजन कर देना काफी नहीं है। यह मूल्यांकन जरूरी है कि आयोजन कितना सफल रहा, उद्देश्य पूरा हुआ या नहीं।

3. संवाद नहीं तो संगठन नहीं: हर स्तर पर बेहतर संवाद, समन्वय और आपसी विश्वास जरूरी है। गुटबाजी और खींचतान से संगठन कमजोर होता है।

4. डिजिटल हथियार चलाओ: इंटरनेट मीडिया और डिजिटल माध्यमों का संगठन की मजबूती के लिए उपयोग करो। सिर्फ व्हाट्सऐप पर बधाई देना संगठन नहीं है।

5. बूथ तक एक्टिव रहो: बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाया जाएगा।

अब आएगा 'सेवा दूत' अभियान - 1 से 25 दिसंबर तक फुल एक्शन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया।

1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक हर विधानसभा क्षेत्र में विशेष 'सेवा दूत' अभियान चलेगा।

इसमें क्या होगा?
- पूर्णकालिक कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।
- संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
- स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठाएंगे।
- जनसंपर्क के कार्यों को और प्रभावी बनाएंगे।

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने भी बैठक को संबोधित किया और बूथ स्तर तक की तैयारियों का रोडमैप समझाया।

भाजपा में अब मैसेज क्लियर है - पद मिलेगा तो काम भी करना पड़ेगा, और काम का हिसाब भी देना पड़ेगा। जो कार्यकर्ता को भूल जाएगा, संगठन उसे भूल जाएगा।

दिसंबर में 'सेवा दूत' जब गांव-गांव पहुंचेंगे, तब पता चलेगा कि कौन नेता जमीन पर है और कौन सिर्फ सोशल मीडिया पर।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT