मध्य प्रदेश
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने MP के मंत्रियों को दिल्ली में किया तलब जम कर लगेगी क्लास होमवर्क करके आने को कहा गया
भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा हलचल मच गई है
• Nov 19, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने MP के मंत्रियों को दिल्ली में क
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़ा हलचल मच गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना प्रस्तावित भोपाल दौरा अचानक टाल दिया है।
और टाला ही नहीं, बल्कि उल्टा MP के चुनिंदा मंत्रियों को ही दिल्ली तलब कर लिया है।
क्या हुआ पूरा मामला?
नितिन नवीन भोपाल आने वाले थे। सरकार और संगठन, दोनों ने उनके स्वागत और बैठकों की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
लेकिन ऐन मौके पर दिल्ली से मैसेज आया — "भोपाल नहीं, अब दिल्ली आओ।"
नितिन नवीन ने फैसला किया कि जिस काम के लिए वे भोपाल आ रहे थे, वो काम अब दिल्ली में ही होगा।
19 और 20 नवंबर को दिल्ली में 2 दिन का मंथन
बीजेपी मुख्यालय, नई दिल्ली में 19 और 20 नवंबर को दो दिवसीय बड़ी बैठक होगी।
इसमें सिर्फ MP के ही नहीं, बल्कि सभी बीजेपी शासित राज्यों के —
- पिछड़ा वर्ग विभाग के मंत्री
- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री
- सामाजिक कल्याण विभाग के मंत्री
शामिल होंगे। MP से भी इन्हीं विभागों के मंत्री दिल्ली पहुंचे हैं।
मंत्रियों को क्या लेकर जाना पड़ा?
सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों को खाली हाथ नहीं बुलाया गया है। उन्हें कहा गया है —
- अपने विभाग में किए गए कामों का पूरा ब्योरा लेकर आओ
- कितने हितग्राहियों को लाभ मिला, इसका आंकड़ा लेकर आओ
- केंद्र और राज्य की योजनाएं जमीन पर कितनी पहुंचीं, ये बताओ
- आगे का रोडमैप क्या है, ये भी बताओ
यानी दिल्ली में अब काम का हिसाब होगा, सिर्फ भाषण नहीं।
SC-ST का एंगल क्यों जुड़ रहा है?
सामाजिक कल्याण विभाग के अंदर ही SC-ST, पिछड़ा वर्ग और वंचित वर्गों के लिए चलने वाली ज्यादातर योजनाएं आती हैं। छात्रवृत्ति, आवास, पेंशन, छात्रावास, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा इसी बैठक में होगी।
इसलिए राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि यह बैठक सीधे-सीधे दलित-आदिवासी और पिछड़े वोटबैंक से जुड़ी है।
क्यों है ये बैठक इतनी अहम?
1. 2029 के लोकसभा और आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी अपने कोर वोटबैंक को साधना चाहती है।
2. विपक्ष लगातार PDA - पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक नैरेटिव चला रहा है, उसकी काट तलाशनी है।
3. योजनाओं का लाभ सच में पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या सिर्फ कागजों पर है, इसकी जमीनी हकीकत जाननी है।
4. मंत्रियों की परफॉर्मेंस का भी आकलन होगा कि कौन मंत्री कितना एक्टिव है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे हैं और पद का सुख भोग रहे हैं उनकी 'खैर नहीं'
NEXT ARTICLE →
औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी का भाव शादी सीजन में खरीददारों की चांदी सराफा बाजार में बढ़ी रौनक
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे हैं और पद का सुख भोग रहे हैं उनकी 'खैर नहीं'
19/11/2026
मध्य प्रदेश में 31 मार्च 2027 को हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म होने की अफवाह पर सीएम दूर नहीं कर रहे भ्रम
19/11/2026
रीवा में लड़कियों की 'गुंडागर्दी' स्कार्पियो तोड़ा युवक को पीटा और मौके से गायब हो गईं पुलिस सीसीटीवी के भरोसे जांच में जुटी
18/11/2026