मध्य प्रदेश
बीजेपी के मंच पर कुर्सी की 'लड़ाई' सीएम देते रहे भाषण पीछे कुर्सी की चलती रही खींचतान
मध्य प्रदेश भाजपा में पर्दे के पीछे चल रही कुर्सी की लड़ाई मंगलवार को मंच तक पहुंच गई। दरअसल भोपाल के अटल पथ पर आयोजित भाजपा की रैली लोकतंत्र बचाओ अरा...
• Nov 5, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी के मंच पर कुर्सी की 'लड़ाई' सीएम देते रहे भाषण पीछे क
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में पर्दे के पीछे चल रही कुर्सी की लड़ाई मंगलवार को मंच तक पहुंच गई। दरअसल भोपाल के अटल पथ पर आयोजित भाजपा की रैली लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ से पहले मंच पर वरिष्ठ नेताओं का संबोधन रखा गया। संबोधन के दौरान कई अलग-अलग चीजें देखने को मिली। सबसे पहले सीएम की जुवान से जेपी नड्डा के लिए मुर्दा शब्द निकला। जब सीएम का संबोधन शुरु हो गया तो सीएम के पीछे मंच पर कुर्सी का विवाद शुरु हो गया। विश्वास सारंग,पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री चेतन्य काश्यप आसपास ही बैठे थे। कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को आगे सीट नहीं मिली तो पीछे बैठ गए। जब वीडी शर्मा की नजर सुरेश पचौरी को पीछे से आगे आने के लिए कहने लगे। लेकिन अब सवाल इस बात का उठने लगा कि कोर्सी कौन छोड़े। मंच पर अतिरिक्त कुर्सियां थी नहीं काफी देर तक विश्वास सारंग,वीडी शर्मा और चेतन्य काश्यप सीट अर्जेस्ट करने के लिए माथापच्ची करते रहे लेकिन कुर्सी का हल नहीं निकल पाया आखिर में सुरेश पचौरी को पीछे की कतार पर ही बैठ कर संतोष करना पड़ा। वहीं आगे की कतार पर बैठे सारे नेता हाथ मसलते और जहरीली मुस्कान बिखेरने में ही व्यस्त रहे। इस बात में कोई सक नहीं कि इन दिनों भाजपा में सारा विवाद ही कुर्सी को लेकर चल रहा है। प्रत्येक नेता कुर्सी छीन कर खुद उसमें बैठना चाह रहा है। जिसको पहले मिल गई वो छोड़ने को तैयार नहीं है। भाजपा में ये परिस्थितियां पहले देखने को नहीं मिलती थी। जब से कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता को भाजपा ने दूध में शक्कर की तरह मिलाया तभी से कुर्सी के लिए खटास पैदा होने लगी और अब उस कुर्सी का विवाद सीधे मंच तक पहुंच गया जो मुखबिर की नजर से बच नहीं पाया।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
MP के कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा झटका DA बढ़ा पर जेब में नहीं आया पैसा सरकार की विंडो बंद मुखबिर ने चलाई थी खबर
NEXT ARTICLE →
भाजपा में दो नेताओं को 'फ्रेम' में आने का लगा चस्का पार्टी की प्रत्येक फोटो में रहते हैं मौजूद
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा में दो नेताओं को 'फ्रेम' में आने का लगा चस्का पार्टी की प्रत्येक फोटो में रहते हैं मौजूद
5/11/2026
MP के कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा झटका DA बढ़ा पर जेब में नहीं आया पैसा सरकार की विंडो बंद मुखबिर ने चलाई थी खबर
5/11/2026
जेपी नड्डा 'मुर्दा' कहने के बाद संभली सीएम मोहन यादव की जुवान पीछे ठहाके लगाती नजर आईं कृष्णा गौर
4/11/2026