मध्य प्रदेश
MP के कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा झटका DA बढ़ा पर जेब में नहीं आया पैसा सरकार की विंडो बंद मुखबिर ने चलाई थी खबर
भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली से ठीक पहले बुरी खबर आ गई है
• Nov 5, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: MP के कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा झटका DA बढ़ा पर जेब
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली से ठीक पहले बुरी खबर आ गई है। प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) तो 2% बढ़ा दिया, लेकिन बढ़ा हुआ पैसा अभी कर्मचारियों की जेब तक नहीं पहुंचेगा। कारण है सरकार का ही सिस्टम - एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (IFMIS) की विंडो बंद हो गई है!
क्या है पूरा खेल? समझिए 3 पॉइंट में
1. DA बढ़ा, पर बिल पहले जमा हो गया: सरकार ने 2% DA बढ़ाने का आदेश दिया, लेकिन तब तक अक्टूबर का वेतन बिल पहले ही जमा हो चुका था। इसलिए बढ़ा हुआ भत्ता इस महीने की सैलरी में जुड़ ही नहीं पाया।
2. एरियर 3 किस्तों में मिलेगा: वित्त विभाग ने 1 जनवरी से 30 सितंबर तक के 2% DA के एरियर को नवंबर, दिसंबर और जनवरी 2027 में तीन बराबर किस्तों में देने का फैसला किया है। पहली किस्त नवंबर में दी जानी है।
3. विंडो बंद, बिल अटका: सबसे बड़ी दिक्कत यही है। कोषालय में भुगतान की विंडो बंद है, इसलिए बिल जमा ही नहीं हो रहे हैं।
कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने साफ कहा है - "आदेश के बावजूद कर्मचारियों को दीपावली से पहले एरियर की पहली किस्त मिलने की संभावना नहीं है। सरकार तुरंत भुगतान के लिए विंडो खोले।"
कर्मचारी संगठनों ने दीपावली से पहले विंडो खोलने की मांग की है, ताकि त्योहार पर घर में पैसा आ सके।
कर्मचारियों में भारी गुस्सा
सोशल मीडिया पर कर्मचारी पूछ रहे हैं - जब आदेश आ गया तो पैसा क्यों अटका? दीवाली पर बच्चों के कपड़े, मिठाई और घर का खर्च कैसे चलेगा? अगर सरकार ने 2-3 दिन में विंडो नहीं खोली तो दीवाली फीकी हो जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
जेपी नड्डा 'मुर्दा' कहने के बाद संभली सीएम मोहन यादव की जुवान पीछे ठहाके लगाती नजर आईं कृष्णा गौर
NEXT ARTICLE →
बीजेपी के मंच पर कुर्सी की 'लड़ाई' सीएम देते रहे भाषण पीछे कुर्सी की चलती रही खींचतान
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा में दो नेताओं को 'फ्रेम' में आने का लगा चस्का पार्टी की प्रत्येक फोटो में रहते हैं मौजूद
5/11/2026
बीजेपी के मंच पर कुर्सी की 'लड़ाई' सीएम देते रहे भाषण पीछे कुर्सी की चलती रही खींचतान
5/11/2026
जेपी नड्डा 'मुर्दा' कहने के बाद संभली सीएम मोहन यादव की जुवान पीछे ठहाके लगाती नजर आईं कृष्णा गौर
4/11/2026