विदेश मंत्रालय बोला- पाकिस्तान में होने वाले घटनाक्रम पर पैनी नज़र बनाए हुए है भारत

नई दिल्ली : भारत ने आज कहा कि वह पाकिस्तान में होने वाले घटनाक्रम पर पैनी नज़र बनाए हुए है ताकि उन घटनाओं का भारत के सुरक्षा हितों पर कोई प्रतिकूल असर ना पड़े। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में पाकिस्तान के घटनाक्रम को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम हमेशा उन सभी गतिविधियों एवं घटनाक्रम पर पैनी नज़र रखते हैं जिनका हमारे सुरक्षा हितों पर असर पड़ सकता है और हम इस बारे में सभी आवश्यक उपाय करते हैं।''
उन्होंने यह भी कहा कि हम राजनीतिक मुद्दों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। उनसे सवाल पूछा गया था कि क्या पाकिस्तान में अस्थिरता भारत के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा नहीं करती है।शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को आमंत्रित किये जाने को लेकर एक सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि एससीओ के अध्यक्ष होने के नाते हमने सभी एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों को आमंत्रित किया है। पर पाकिस्तान ने निमंत्रण स्वीकार किया है या नहीं, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद के फिर से विवादित बोल, सुंदरकांड कराना 97% हिंदू को आहत करना
रुसी फाइटर जेट और अमेरिकी ड्रोन टकराने का मामला, US आर्मी ने जारी किया वीडियो
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

एक दूसरे से आंख मिचोली खेल रही भाजपा और कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दोनों पार्टियां नहीं खोल रही पत्ते
30/5/2026
भाजपा के स्थापना दिवस पर हफ्ते भर चलेंगे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हर प्रकार के पदाधिकारी होंगे शामिल
5/4/2026
पीएम मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा गैस और पेट्रोल डीजल की कमी पर होगी चर्चा
26/3/2026