रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद के फिर से विवादित बोल, सुंदरकांड कराना 97% हिंदू को आहत करना

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने रामचरित मानस पर गुरुवार को एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने योगी सरकार के सुंदर पाठ कराने के निर्णय पर हमला बोला है। स्वामी प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि ढोल, गवार, शुद्र, पशु, नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी।। उसी सुंदरकांड का हिस्सा है जिसका सरकार ने पाठ कराने का निर्णय लिया है यानी सरकार का यह निर्णय महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित व अपमानित करने वाले 3% लोगों का बढ़ावा देने एवं 97% हिंदू समाज के भावनाओं को आहत करने वाला है।
इससे पहले स्वामी प्रसाद ने मैनपुरी दौरे पर भी रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था। स्वामी ने सरकारी खर्चे पर धार्मिक पाठ के आयोजन के सरकार के निर्णय पर सवाल खड़ा किया था। स्वामी ने कहा कि पूरी दुनिया में जब रामचरित मानस का पाठ लोगों ने स्वत ही बंद कर दिया तो सरकार अपने खर्चे पर ये पाठ करा रही है। ये देश सबका है। स्वामी ने कहा कि विभिन्न धर्मों, जातियों के लोगों ने आजादी दिलाने में शहादत दी। ऐसे में धर्म विशेष को बढ़ावा देकर सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। सरकार भी सभी धर्मों को बढ़ावा दे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मनीष सिसोदिया पर जासूसी कांड में केस दर्ज, CBI ने कसा शिकंजा
विदेश मंत्रालय बोला- पाकिस्तान में होने वाले घटनाक्रम पर पैनी नज़र बनाए हुए है भारत
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

एक दूसरे से आंख मिचोली खेल रही भाजपा और कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दोनों पार्टियां नहीं खोल रही पत्ते
30/5/2026
भाजपा के स्थापना दिवस पर हफ्ते भर चलेंगे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हर प्रकार के पदाधिकारी होंगे शामिल
5/4/2026
पीएम मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा गैस और पेट्रोल डीजल की कमी पर होगी चर्चा
26/3/2026