मध्य प्रदेश
मुखबिर की खबर का असर निशांत खरे बनाए गए बीजेपी प्रदेश कार्यालय प्रभारी
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने धनतेरस के मौके पर संगठनात्मक नियुक्ति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। अ...
• Nov 6, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: मुखबिर की खबर का असर निशांत खरे बनाए गए बीजेपी प्रदेश कार्या
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने धनतेरस के मौके पर संगठनात्मक नियुक्ति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। अभी तक इस जिम्मेदारी के शैलेन्द्र बरुआ कार्यवाहक के तौर पर संभाल रहे थे। इस मामले को लेकर मुखबिर द्वारा उठाया गया था। दरअसल प्रदेश कार्यालय में कोई भी कार्यकर्ता आता था तो उनको कोई बड़ा पदाधिकारी बात करने के लिए नहीं मिलता था। एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक कार्यकर्ता कन्फ्यूज होकर भटकते रहते थे। और शाम को मायूस होकर घर लौट जाते थे। इन सब बातों को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही थी। मुखबिर द्वारा कार्यकर्ताओं के कन्फ्यूज होने की खबर धनतेरस के दिन ही सुबह लगाई गई थी और शाम होते-होते प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति कर दी। निशांत खरे अब इस जिम्मेदारी को संभालेंगे उनसे पहले यह दायित्व लंबे समय तक भगवानदास सबनानी के पास था। उन्होंने अपने कार्यकाल में अधिकतर समय कार्यालय को दिया और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं से वो लगातार संवाद करते रहते थे। इस लिए कार्यकर्ता भी नाराज़ नहीं होते थे। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई यह नियुक्ति कार्यकर्ता से सीधे जुड़ने का एक बड़ा प्रयास है। उम्मीद है प्रदेश अध्यक्ष का यह निर्णय कार्यकर्ताओं के लिए सही साबित होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
बीजेपी कार्यालय की धनतेरस पूजा में मौजूद नहीं था कोई स्थानीय विधायक और जिला संगठन का पदाधिकारी
NEXT ARTICLE →
विधानसभा की अधिसूचना जारी होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर जनता के सवालों से भागने का लगाया आरोप
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

विधानसभा की अधिसूचना जारी होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर जनता के सवालों से भागने का लगाया आरोप
6/11/2026
बीजेपी कार्यालय की धनतेरस पूजा में मौजूद नहीं था कोई स्थानीय विधायक और जिला संगठन का पदाधिकारी
6/11/2026
'कन्फ्यूज' भाजपा के कार्यकर्ता किसके पास जाएं किसको सुनाएं अपनी समस्या कार्यालय में नहीं होता कोई पदाधिकारी
6/11/2026