Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी कार्यालय की धनतेरस पूजा में मौजूद नहीं था कोई स्थानीय विधायक और जिला संगठन का पदाधिकारी

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस के मौके पर पूजन का कार्यक्रम रखा गया। इस पूजा में सीएम मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खं...

• Nov 6, 2026• 2 min read
बीजेपी कार्यालय की धनतेरस पूजा में मौजूद नहीं था कोई स्थानीय विधायक और जिला संगठन का पदाधिकारी

📷 Cover Photo: बीजेपी कार्यालय की धनतेरस पूजा में मौजूद नहीं था कोई स्थानीय

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस के मौके पर पूजन का कार्यक्रम रखा गया। इस पूजा में सीएम मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी शामिल हुए। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन भोपाल प्रदेश कार्यालय में हुई इस पूजा में भोपाल से भाजपा का एक भी विधायक और जिला संगठन का एक भी पदाधिकारी शामिल नहीं हुआ। अब सवाल इस बात का उठता है कि विधायक और जिले की टीम के सदस्य शामिल नहीं हुए अथवा उन्हें आमंत्रण ही नहीं दिया गया। सभी की गैरमौजूदगी को क्लियर करने के लिए जब कार्यालय मंत्री श्याम महाजन को फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। भोपाल के भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यालय की पूजा से दूरी बना ली अथवा आमंत्रित नहीं किया गया यह अपने आप में सवाल बन गया है। जबकि जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति,महापौर सहित अन्य पदाधिकारी भोपाल में ही हैं इनके अलावा विधायकों में भगवानदास सबनानी,विश्वास सारंग,कृष्णा गौर और रामेश्वर शर्मा भी भोपाल में ही मौजूद हैं उसके बाद भी इन विधायकों और पदाधिकारियों की पूजा में गैरमौजूदगी कई सवालों को जन्म दे रही है। इस पूजा के बाद एक और घटनाक्रम देखने को मिला जब प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव की बाइट होने लगी तो दो शह मीडिया प्रभारी पहले ही सीएम के दाएं-बाएं खड़े हो गए। दोनों ऐसे खड़े हुए कि कैमरामैन किसी भी सूरत में इनको अपने फ्रेम से बाहर न कर पाएं। जबकि इन दोनों पदाधिकारियों को हटने के लिए सीएम की सिक्योरिटी ने कहा उसके अलावा नियम-मंडल के अध्यक्ष संजय नगायच ने भी कहा लेकिन दोनों शह मीडिया प्रभारी अंगद की तरह पांव जमा कर खड़े हुए तो फिर वहां से हटे नहीं। इन दोनों पदाधिकारियों ने लोकतंत्र बचाओ रैली के दौरान जेपी नड्डा के साथ भी ऐसा ही किया था जब उनका संबोधन चल रहा था तो दोनों उनके पीछे खड़े हो गए वहां भी सिक्योरिटी उन्हें हटाने का प्रयास कर रही थी लेकिन दोनों नेता वहां से नहीं हटे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT