मध्य प्रदेश
इशारों में संगठन महामंत्री ने प्रदेश महामंत्री की लगाई 'क्लास' चारों महामंत्रियों के बीच भ्रम आखिर किसकी लगी 'क्लास'
मध्य प्रदेश भाजपा में दो दिन से लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। नव नियुक्त संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी की नियुक्ति के बाद यह पहला मौक...
• Nov 19, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: इशारों में संगठन महामंत्री ने प्रदेश महामंत्री की लगाई 'क्ला
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा में दो दिन से लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर चल रहा है। नव नियुक्त संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी की नियुक्ति के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी के प्रत्येक मोर्चे,प्रकोष्ठ,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी,संभाग प्रभारी सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक का मक्सद साफ है तीन साल का 'हनीमून' 'पीरियड' समाप्त हो चुका है अब काम पर लौटो और अबकी बार फिर भाजपा की सरकार का नारा बुलंद करो। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी नेतृत्व किया। सभी नेताओं ने सख्त लहजे में मैसेज दिया है कि समय आ चुका है कि पूरी एकजुटता के साथ सरकार के प्रति माहौल तैयार करना है। इस बीच एक बैठक के दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ने कुछ ऐसा कहा जिसको बूझने में कई नेता लगे हैं। बैठक के दौरान संगठन महामंत्री ने इशारों ही इशारों में किसी प्रदेश महामंत्री को सख्त संदेश दिया है। दरअसल एमपी बीजेपी में चार प्रदेश महामंत्री हैं सभी अलग-अलग क्षेत्र से आते हैं। चन्द्रशेखर तिवारी ने जिस प्रकार इशारा किया उससे महामंत्रियों के बीच टेंशन का माहौल तो है साथ में अन्य पदाधिकारियों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया है कि आखिर संदेश किसके लिए था। दो दिन चली बैठकों पर बीजेपी का डिसिप्लिन भी जोरदार तरीके से देखने को मिला है। प्रदेश कार्यालय में पहले सभी पदाधिकारियों को कड़वे शब्द परोसे गए और फिर शाम को प्रदेश अध्यक्ष के जायकेदार व्यंजनों से सबको खुश किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत खंडेलवाल ने पहली बार अलग-अलग चरणों में लंच और डिनर डिप्लौमैसी का आयोजन किया। उनका यह आयोजन इस बात का भी प्रतीक है कि काम अपनी जगह है और व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं। भाजपा की इन बैठकों के बाद अब नियुक्तियों पर लगे विराम को रफ्तार मिलने वाली है। मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार देव उठनी के बाद बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों को अंतिम रुप देने के साथ निगम-मंडलों की नियुक्तियों को भी अमली जामा पहना दिया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

संजय नगायच पर अवैध 'वसूली' के आरोप राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के पास पहुंची शिकायत विस में ध्यानाकर्षण सूचना का कांग्रेस अध्यक्ष से अनुरोध
19/11/2026
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने MP के मंत्रियों को दिल्ली में किया तलब जम कर लगेगी क्लास होमवर्क करके आने को कहा गया
19/11/2026
BJP में जो पदाधिकारी सिर्फ कुर्सी पर बैठ कर फोटो खिंचवा रहे हैं और पद का सुख भोग रहे हैं उनकी 'खैर नहीं'
19/11/2026