Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

MP की जेलें होंगी हाईटेक बंदियों को मिलेंगे 5 स्टार जैसे अधिकार सरकार ने बनाई 4 अफसरों की 'सीक्रेट' कमेटी

भोपाल। मध्यप्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की किस्मत बदलने वाली है

• Nov 2, 2026• 2 min read
MP की जेलें होंगी हाईटेक बंदियों को मिलेंगे 5 स्टार जैसे अधिकार सरकार ने बनाई 4 अफसरों की 'सीक्रेट' कमेटी

📷 Cover Photo: MP की जेलें होंगी हाईटेक बंदियों को मिलेंगे 5 स्टार जैसे अधि

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश की जेलों में बंद कैदियों की किस्मत बदलने वाली है। अब जेल सिर्फ सजा की जगह नहीं, बल्कि सुधार और नई जिंदगी की शुरुआत का सेंटर बनेंगी। मोहन सरकार ने जेल सुधार अधिनियम-2024 को लागू करने के लिए फुल स्पीड में काम शुरू कर दिया है।

10 दिन में आएगी फाइनल रिपोर्ट

सरकार ने इस बड़े मिशन के लिए 4 दिग्गज IAS अफसरों की हाई लेवल कमेटी बना दी है। इस कमेटी को सिर्फ 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

कमेटी में कौन-कौन है?

- प्रमुख सचिव, जेल - मुकेश कुमार
- सचिव, वित्त - लोकेश जाटव
- सचिव, गृह - शिल्पा गुप्ता
- सचिव, विधि - मुकेश कुमार

इनके साथ जेल विभाग के उप सचिव कमल नागर भी टीम में शामिल हैं। GAD के उप सचिव जयेंद्र कुमार विजयवर्गीय ने इसका आदेश जारी किया है। यह कमेटी सीधे मुख्य सचिव को 10 कार्य दिवस में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

कैदियों को क्या-क्या मिलेगा?

यह नया कानून पुराने 3 अंग्रेजों के जमाने के कानूनों को खत्म कर देगा। नए कानून में बंदियों के लिए धमाकेदार सुविधाओं का पिटारा है -

> 1. कानूनी मदद: हर बंदी को फ्री कानूनी सहायता
> 2. पढ़ाई-लिखाई: जेल में ही शिक्षा की व्यवस्था
> 3. हेल्थ और टेलीमेडिसिन: बीमार होने पर वीडियो पर डॉक्टर से बात
> 4. परिवार से बात: परिवार से मिलने और बात करने का अधिकार
> 5. स्किल डेवलपमेंट: जेल से निकलने के बाद रोजगार के लिए हुनर

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

सरकार जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देगी, ताकि बंदियों को बार-बार कोर्ट न ले जाना पड़े।

साफ है, MP सरकार अब 'सजा के साथ सुधार' के मंत्र पर काम कर रही है। अगर यह कानून लागू हुआ तो MP की जेलें देश के लिए मॉडल बन जाएंगी।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT