मध्य प्रदेश
राहुल गांधी कहते हैं हिंदू मंदिरों में लड़कियां 'छेंड़ते' हैं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला का बड़ा आरोप
एसआईआर के मुद्दे पर भोपाल दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेम शुक्ला ने सबसे...
• Nov 5, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: राहुल गांधी कहते हैं हिंदू मंदिरों में लड़कियां 'छेंड़ते' ह
ADVERTISEMENT
Font Size:
एसआईआर के मुद्दे पर भोपाल दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेम शुक्ला ने सबसे पहले कहा कि राहुल गांधी को 2014 से पार्टी में आगे किया गया है जब से अब तक लगातार पार्टी का इस्तर गिरता गया। कांग्रेस को हार का सामना बार-बार करना पड़ा। आज जब कांग्रेस के पास हार से बचने के लिए कोई और उपाय नहीं है तो SIR और निर्वाचन आयोग की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करने लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जार्ज सोरोस से पैसे पाने वाली कांग्रेस का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को SIR में गड़बड़ी की फीलिंग आती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा दीवाली पर अराजकता फैलाने का षड्यंत्र हो रहा है। रामलीला मैदान में राहुल लीला हुई 25 हजार कांग्रेसियों के कारण 3 लाख व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे व्यापारी अपील करते रहे कि दिवाली बाद रैली करें लेकिन राहुल गांधी नहीं माने और जब आंदोलन विफल रहा तो अब संसद का पवित्र सदन छोड़कर सड़क पर बहस करने की बात कह रहे हैं। चाल बार सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की बहस हुई चारों बार पीएम के भाषण के दौरान सदन छोडकर राहुल भागे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लगातार कांग्रेस हार रही है। देश की जनता कांग्रेस को और उनके मुद्दे को नकारती जा रही है जिसके कारण अब कांग्रेस के नेता देश की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर जनता के मन में भ्रम पैदा कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने राहुल पर एक और आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हिंदू वर्ग के युवा मंदिरों में लड़कियां छेड़ते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा में दो नेताओं को 'फ्रेम' में आने का लगा चस्का पार्टी की प्रत्येक फोटो में रहते हैं मौजूद
5/11/2026
बीजेपी के मंच पर कुर्सी की 'लड़ाई' सीएम देते रहे भाषण पीछे कुर्सी की चलती रही खींचतान
5/11/2026
MP के कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा झटका DA बढ़ा पर जेब में नहीं आया पैसा सरकार की विंडो बंद मुखबिर ने चलाई थी खबर
5/11/2026