Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी में 20 हजार शासकीय पदों पर चलेगा भर्ती का विशेष अभियान 31 दिसंबर तक होगा चयन इंटरव्यू नहीं मेरिट से मिलेगी नौकरी

मध्य प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आया है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित करीब 20 हजार खाली ...

• Oct 13, 2026• 2 min read
एमपी में 20 हजार शासकीय पदों पर चलेगा भर्ती का विशेष अभियान 31 दिसंबर तक होगा चयन इंटरव्यू नहीं मेरिट से मिलेगी नौकरी

📷 Cover Photo: एमपी में 20 हजार शासकीय पदों पर चलेगा भर्ती का विशेष अभियान

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आया है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित करीब 20 हजार खाली पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 9 अक्टूबर को इसके निर्देश जारी किए हैं। अभियान 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा।

36 हजार पद रिजर्व, 20 हजार खाली

विभागीय सर्वे में सामने आया है कि प्रदेश में दिव्यांगों के लिए कुल 36 हजार पद रिजर्व हैं। इनमें से 16 हजार पदों पर दिव्यांग काम कर रहे हैं, जबकि 20 हजार पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया के अनुसार लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

सबसे बड़ी राहत: इंटरव्यू खत्म, सीधे मेरिट से सिलेक्शन

इस भर्ती की सबसे खास बात पारदर्शिता है -
- इंटरव्यू के लिए अलग से कोई नंबर नहीं दिया जाएगा।
- चयन संबंधित पद के भर्ती नियमों, शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट से होगा।

प्रचार के लिए सख्त नियम

सभी विभागों को भर्ती का विज्ञापन कम से कम 2 बड़े अखबारों में, विभाग की वेबसाइट और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रकाशित करना होगा। विज्ञापन में पदों की संख्या, दिव्यांगता की कैटेगरी और योग्यता स्पष्ट लिखी होगी। विज्ञापन के 30 दिन बाद ही भर्ती की तिथि तय होगी।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT