Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दतिया में तारक मेहता के 'टप्पू' ने पंखिड़ा गरबा महोत्सव में की शिरकत पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बढ़ी कार्यक्रम की रौनक

दतिया में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और गरबे का संगम देखने को मिला। शहर में प्रदीप टिलवानी परिवार द्वारा आयोजित ‘पंखिड़ा गरबा सीजन 2026’ का भव्य आ...

• Oct 17, 2026• 2 min read
दतिया में तारक मेहता के 'टप्पू' ने पंखिड़ा गरबा महोत्सव में की शिरकत पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बढ़ी कार्यक्रम की रौनक

📷 Cover Photo: दतिया में तारक मेहता के 'टप्पू' ने पंखिड़ा गरबा महोत्सव में

ADVERTISEMENT
Font Size:
दतिया में नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और गरबे का संगम देखने को मिला। शहर में प्रदीप टिलवानी परिवार द्वारा आयोजित ‘पंखिड़ा गरबा सीजन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आयोजन में भक्ति, आस्था और गरबा की मनमोहक धुनों से पूरा पंडाल गूंज उठा। मां अम्बे की आराधना और रंगारंग गरबा प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया।

टप्पू की एंट्री से बढ़ी रौनक
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभाने वाले युवा अभिनेता नीतीश भुलानी रहे। उनकी मौजूदगी से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

डॉ. मिश्रा ने की सुख-समृद्धि की कामना
इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मां अम्बे की कृपा सभी पर बनी रहे और हर व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश फैले। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

भक्तिमय माहौल में सभी ने मां अम्बे से प्रदेश और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। ‘पंखिड़ा गरबा सीजन 2026’ दतिया में सांस्कृतिक और धार्मिक उत्साह का प्रतीक बन गया।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT