मध्य प्रदेश
बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अमित शाह के बीच आंखों का डायरेक्शन और चेहरे की मुस्कान बता रही है बीजेपी का भविष्य
भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह और प्रधानमंत्री दो ऐसे नेता हैं जिनसे कोई भी नेता आंखों से आंखें मिलाते और मुस्कुराते हुए नजर नहीं आया। लेकिन भोपाल मे...
• Nov 21, 2026• 4 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अमित शाह के बीच आंखों का डा
ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी में अमित शाह और प्रधानमंत्री दो ऐसे नेता हैं जिनसे कोई भी नेता आंखों से आंखें मिलाते और मुस्कुराते हुए नजर नहीं आया। लेकिन भोपाल में लगातार बीजेपी की दो दिवसीय बैठकों के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली की तरफ रुख किया तो उनकी मुलाकात सीधे अमित शाह से हुई। बीजेपी के द्वारा दोनों नेताओं की जो तस्वीर जारी हुई है वो बगैर जुवान के इतना कुछ बोल रही है कि उससे एमपी बीजेपी के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। सामने अमित शाह बैठे हैं और एमपी बीजेपी अध्यक्ष उनके आंखों से आंखे मिला कर बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों नेताओं को देख कर यह अंदाज़ा साफ लग रहा है कि इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने बगैर किसी दबाव और टेंशन के चर्चा की है। बीजेपी के मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह और हेमंत खंडेलवाल के बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के चेहरे की मुस्कुराहट बताने के लिए पर्याप्त है कि वो जो कहना चाहते हैं उसको सुना जा रहा है न कि सिर्फ अमित शाह अपनी कह रहे हैं। इस बात में कोई सक नहीं कि अमित शाह भाजपा के बड़े रणनीतिकार हैं लेकिन यह बात भी जानना जरुरी है कि एमपी बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिखने में जितने शांत और सरल हैं रणनीति बनाने में उतने ही माहिर हैं। जिसकी बानगी वो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखा चुके हैं जब उन्हें लोकसभा चुनाव कमेटी का प्रदेश संयोजक बनाया गया और एमपी में बीजेपी ने सभी 29 लोकसभा सीटों को जीत कर क्लीन स्वीप का इतिहास दर्ज किया था। उसी के इनाम के तौर पर हेमंत खंडेलवाल को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पारी की धीमी शुरुआत की थी जिससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन रही थी। लेकिन हकीकत उससे अलग थी। दरअसल बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समझने का प्रयास कर रहे थे जिसे उनकी कमजोरी के रुप में देखा जा रहा था। लेकिन जब उन्होंने स्पीड पकड़ी तो बीजेपी में कार्यकर्ताओं के सारे मुगालते दूर हो गए। हाल ही में बीजेपी में दो दिन तक चली बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अनुशासन का ऐसा पाठ पढ़ाया है जिसको वो कभी नहीं भूलेंगे। बीजेपी अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को साफ लहजे में बता दिया है कि बीजेपी का मूल मंत्र है अनुशासन और यहां रह कर काम करना है तो अनुशासन को अपनाना पड़ेगा। जिस दिन प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के लिए दिवाली मिलन का आयोजन किया तो उस दिन कांग्रेस से भाजपा में आए एक प्रवक्ता अध्यक्ष के कार्यक्रम में बगैर बुलाए पहुंच गए। तब प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी विनम्रता के साथ उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया और यह बता दिया कि भाजपा और कांग्रेस में कितना अंतर है। दरअसल अमित शाह से हुई हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात भी कुछ ऐसे ही इशारे कर रही है। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष की अपेक्षाएं कम हैं। वो पद के लालच में नहीं होते। जो प्राप्त है वहीं पर्याप्त है के ध्येय वाक्य में चलने वाले प्रदेश अध्यक्ष को पूरी तरह फ्री हैंड दे दिया गया है। और उन्होंने अब संगठन को मजबूत करने का काम भी शुरु कर दिया है। उदाहरण के तौर पर जब वो दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर रहे थे तो उनके द्वारा नियुक्त पदाधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यालय से जारी की जा रही थी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भारत में एक लाख से नीचे आ सकता है सोना Bank of America ने की भविष्यवाणी
NEXT ARTICLE →
क्या कांग्रेस ऐसे ही बनाएगी एमपी में सरकार न 'खसरे का पता न खतौनी का ठिकाना' फिर भी 200 के पार का नारा
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP को मिले 4 नए सह-प्रभारी प्रदेश के 5 नेता बने दूसरे राज्यों में AICC सचिव
21/11/2026
क्या कांग्रेस ऐसे ही बनाएगी एमपी में सरकार न 'खसरे का पता न खतौनी का ठिकाना' फिर भी 200 के पार का नारा
21/11/2026
MP में खनिज विभाग की रॉयल्टी पर ‘डाका’ करीब पांच लाख रजिस्टर्ड ट्रक दिखाते हैं बिना नंबर वाले ट्रकों का कोई हिसाब नहीं
21/11/2026