Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

क्या कांग्रेस ऐसे ही बनाएगी एमपी में सरकार न 'खसरे का पता न खतौनी का ठिकाना' फिर भी 200 के पार का नारा

मध्य प्रदेश में हमेशा दो दलीय व्यवस्था रही है। कभी भाजपा कभी कांग्रेस की सत्ता बनती रही

• Nov 21, 2026• 3 min read
क्या कांग्रेस ऐसे ही बनाएगी एमपी में सरकार न 'खसरे का पता न खतौनी का ठिकाना' फिर भी 200 के पार का नारा

📷 Cover Photo: क्या कांग्रेस ऐसे ही बनाएगी एमपी में सरकार न 'खसरे का पता न

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश में हमेशा दो दलीय व्यवस्था रही है। कभी भाजपा कभी कांग्रेस की सत्ता बनती रही। लेकिन अब एमपी में एक दलीय प्रथा का चलन बढ़ने लगा है। या यूं कहें कि कांग्रेस नेताओं ने खुद की ऐसी गति कर ली है जिसके कारण कांग्रेस पर प्रदेश की जनता विश्वास ही नहीं कर रही है। ऐसा भी नहीं कि एमपी दिल्ली के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एमपी कांग्रेस के लिए काम कर रहे नेताओं पर विश्वास नहीं जताया लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने जितने नेताओं पर दांव लगाया वो सभी खोंटे सिक्के निकले। पहले अनुभव को तबज्जों दी गई लेकिन उनके हाथ नाकामी लगी उसके बाद युवा नेताओं को कमान सौंपी गई जो सिर्फ रील बनाने तक ही सीमित हैं। वर्तमान में कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी हैं। लेकिन जनता के बीच अपनी कोई छाप छोड़ने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आदिवासी और प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व लेकर सवर्णों को पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस की नजर में सवर्ण वर्ग का कोई महत्व ही नहीं है। ऐसी स्थिति में सवर्णों के पास भी कांग्रेस से जुड़े रहने का कोई मक्शद नहीं है। जिन नेताओं पर कांग्रेस ने दांव लगाया वो खुद के समाज में ही कोई प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। उमंग सिंघार हों अथवा जीतू पटवारी इनके आपसी मतभेद ही समाप्त नहीं होते। सरकार बन नहीं रही सीएम दोनों को बनना है। यहां तक कि मंत्रियों की लिस्ट और डिप्टी सीएम की लिस्ट भी तैयार हैं। दरअसल यह सब बात इस लिए हो रही है क्योंकि पिछले तीन साल में कांग्रेस ऐसा एक भी आंदोलन तैयार नहीं कर पाई जिसको प्रदेश की जनता ने महसूस किया हो और उसकी चर्चा हुई हो। लगातार विफलताओं के कारण अब पटवारी और सिंघार को लगता है कि राहुल और प्रियंका एमपी में आएंगे तो माहौल बदल जाएगा। प्रदेश की जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी होगी। जबकि हकीकत उससे कोसों दूर है। क्योंकि अब राहुल और प्रियंका के प्रभाव को एमपी की जनता देख चुकी है और उनके ज्ञान को हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा जब उन्होंने अपनी मां के पुस्तक विमोचन में कुछ ऐसे राज का फास किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस सब बातों को देखते हुए ही कांग्रेस नेताओं ने तय कर लिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अथवा नहीं प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है जिसके न खसरे खसरे का पता न ही खतौनी का ठिकाना पटवारी सिर्फ रजिस्टर ढोने का काम कर रहे हैं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT